नई दिल्ली, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। Haryana BJP State President नायब सैनी , भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने लगभग एक घंटे तक संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। देब और सैनी के बीच प्रदेश में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय पर भी बातचीत हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश प्रभारी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

नायब सैनी ने बताया कि किस तरह यात्रा गांव, शहर पहुंचकर मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है और योजनाओं का लाभ दिला रही है। प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने भी हरियाणा प्रदेश में यात्रा की सफलता पर प्रसन्नता जताई। प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से मिलने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी सुबह लगभग 10 बजे गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचकर हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से मिले।

सैनी ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे प्रदेश प्रभारी से मुलाकात करने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुट गई है। चुनाव 2024 में लोकसभा में दस की दस सीटों पर कमल खिलाने और विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से मुलाकात कर उनको पार्टी गतिविधियों की जानकारी दी है और प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह रुटिन मुलाकात थी। जिसमें प्रदेश प्रदेश प्रभारी देब से हरियाणा की राजनीतिक स्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई है। सैनी ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव लोगों के घर द्वार तक जा रही है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

Exit mobile version