रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीन सी से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसमें caste crime and corruption आधारित राजनीति है। इन तीनों बीमारियों का जड़ मूल से सफाई करना होगा। इसीलिए उन्होंने हरियाणा में सरकार बनते ही हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हरियाणा में 7 स्टार विकास की दिशा में बढ़ रहे हैं।
जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सेवा और सुशासन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि सरकार के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार गरीब व्यक्ति का है। मुख्यमंत्री आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा रोहतक नगर निगम के वार्ड 8 के आजादगढ़ सामुदायिक केंद्र में पहुंची। यहां पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश सुना।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं लोगों के घर द्वार तक पहुंच रही है। उद्देश्य यही है कि सभी पात्र परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। प्रदेश के हर ब्लॉक में छोटे उद्योग बने इसे लेकर सरकार ने योजना बनाई है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपने उत्पाद तैयार कर रही महिलाओं के लिए शहरों में सांझा बाजार की परिकल्पना की हैं, जहां पर महिलाएं अपने उत्पादों को बेच सकेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर जिले का कोई ना कोई उत्पाद प्रसिद्ध है। इन उत्पादों को भी स्वयं सहायता समूह के द्वारा बेचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 28000 फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है।