दिल्ली, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। भाजपा प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को दक्षिण दिल्ली में चुनाव प्रचार का आगाज किया। दक्षिण दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार रामबीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। धनखड़ ने कहा की देश की पुकार भाजपा 400 पार फिर से मोदी सरकार। दिल्लीवासियों की कमल पर दी गई वोट दिल्ली की भ्रष्टाचार में लिप्त केजरीवाल सरकार को चोट देगी।

प्रदेश प्रभारी धनखड़ ने कहा कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो रहा है। भ्रष्ट राजनीति का अंत हो रहा है, परिवारवाद की राजनीति का अंत हो रहा है। यह देश के विकास की राजनीति का युग है। मोदी जी ने पिछले दस वर्षो में यह काम करके दिखाया है। हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया है। कश्मीर से धारा 370 खत्म की, द्वारका एक्सप्रेस वे जैसे रोड दिल्ली की मिले, रिकॉर्ड ढांचागत विकास हुआ। महिला उत्थान के अनेक कार्य हुए।

देश की सीमाओं को मजबूत किया। रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए। मोदी जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य पर फोकस किया। गरीब व्यक्ति तक इलाज पहुंचाया। धनखड़ ने कहा कि उपस्थित जनसमूह का उत्साह और जोश बता रहा है कि दिल्ली में फिर से सातों कमल खिलने वाले हैं। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारियों को सहन करने के मूड में नहीं है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी देश को आगे बढ़ा रहे है, दिल्ली और देश का मान सम्मान बढ़ाने में लगे हुए है।

वहीँ दूसरी ओर आम आदमी पार्टी देश की राजधानी दिल्ली में कुछ शराब कारोबारियों के साथ मिलकर घोटाले करने में लगी रही। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम चलाकर राजनीति शुरू की थी और आज कांग्रेस के साथ ही मंच सांझा कर रही है, गठबंधन कर रही है। दिल्ली की जनता सब समझ चुकी है। आम आदमी पार्टी की आधी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद है।

इनके मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री कह रहे हैं हम कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, जेल से ही सरकार चलाएंगे। धनखड़ ने कहा की आम आदमी पार्टी लोकतान्त्रिक मूल्यों को भी भूल गई है। दिल्ली की समझदार जनता ने लोकसभा चुनाव में फिर से सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है। और आगे आने वाले विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने का मन अभी से बना लिया है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

Exit mobile version