कहा, भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह थे Bharat Ratna के सच्चे हक़दार
फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को Bharat Ratna देकर उनकी नीतियों पर मुहर लगाई है। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार को गांव खेड़ी पहुंचकर देश के किसानों के हितेषी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे थे।
उल्लेखनीय है कि गांव खेड़ी से किसान और समाजसेवी विजयपाल तेवतिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तेवतिया को भारत रत्न दिलाने पर धन्यवाद हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तेवतिया सभी वर्गों के हितेषी थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतिओं के आधार पर आज किसानों को लाभ देने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार अलग-अलग क्षेत्र में खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। यही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का सपना था। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने 21 लाख रुपए की लागत से छट घाट निर्माण का किया शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार को सेक्टर-55 में छट घाट निर्माण कार्य के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद मुकेश डागर, सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए से प्रदीप राणा, छठ पूजा समिति प्रधान मलिक कुमार, उपाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र सुदामा, संतोष सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस घाट के निर्माण पर लगभग 21 लाख रुपए की लागत आएगी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के खजाने में विकास योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए धन की कोई कमी नहीं है।