दिल्ली, (प्राइम नेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने के तीन दिन बाद सिरसा के पूर्व सांसद Ashok Tanwar ने प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में दोनों नेताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी चर्चा हुई। यह मुलाकात लगभग आधा घंटे से भी अधिक देर तक चली।
मुलाकात के दौरान हरियाणा में भाजपा को और मजबूत करने के संबंध में चर्चा हुई और सभी 10 लोकसभा सीटों को जीतने की रणनीति पर मंथन हुआ।
प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने अशोक तंवर से मुलाकात के दौरान कहा कि “मुझे विश्वास है कि आपके आगमन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनाव में निश्चित रूप से हरियाणा में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।”
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी को छोड़कर तीन दिन पहले ही अशोक तंवर ने दिल्ली में ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा था। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अशोक तंवर के भाजपा में आने से निश्चित ही भाजपा को मजबूती मिली है।
कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन
अशोक तंवर के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस से भी नेताओं ने भाजपा में विश्वाश जाताना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने मंगलवार को दो बार के पार्षद रहे कांग्रेस नेता नवरातामल भटनागर को समर्थकों सहित भाजपा ज्वाइन कराई। सैनी ने सभी नए साथियों का भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पाटी है और कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर संगठन के साथ मिलकर मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर उपस्थित रहे।