फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सभी राज्य महिला आयोगों के साथ दो दिवसीय फाउंडेशन-सह-इंटरैक्टिव बैठक का फरीदाबाद में होटल राजहंस में आयोजन किया, जिसमें हरियाणा की तरफ से, रेनू भाटिया ने प्रदेश राज्य महिला आयोग का प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा द्वारा की गयी।

बैठक का उद्देश्य एनजीओ से आई प्रतिनिधियों को लीगल अवेयरनेस, स्पोर्ट्स, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यालय स्थल पर उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर जागरूक करवाना रहा। इसी कार्यक्रम में सम्मिलित राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि किस तरह से लड़कियों को दैनिक जीवन में अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण क्षमताओं को विकसित करने का एक तरीका है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से लड़कियों के व्यावसायिक विकास में पोषण के महत्त्व से अवगत कराया। केंद्र व राज्य की सरकारें महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बना रही है। इसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मामलों में आयोग और सरकार दोनों ही गंभीर हैं।

बैठक के दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 दिसंबर 2022 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा 75 कार्यक्रम आयोजित करवाए गए जिनमें विभिन्न कार्यक्रम हैं। उन्होंने बताया की हरियाणा में इस साल 2246 केस दर्ज हुए जिनमे से 1775 केस निवारण कर दिया गया है, बचे हुए केसों में कुछ आपसी सहमति से केस ख़त्म हो गए।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

Exit mobile version