फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ अब आम जनता को समय पर मिल रहा है। पहले आमजन के हित को ध्यान में रखकर शुरू की गई विकास परियोजनाएं वर्षों तक लंबित पड़ी रहती थी लेकिन अब सभी विकास परियोजनाओं का समय पर उद्घाटन होता है और समय पर ही आम जनता को समर्पित कर दी जाती हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला में आठ विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद शहर लगातार विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज जिन तीन सडक़ परियोजनाओं के कैरिज वे को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा फरीदाबाद शहर को समर्पित किया गया है वह शहर में आंतरिक यातायात के सुगम संचालन में बेहतरीन साबित होंगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर की लगातार कनेञ्चिटविटी बेहतर की जा रही है।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। शहर को जेवर एयरपोर्ट से जोडऩे के लिए एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नोएडा, गाजियाबाद, जेवर, दिल्ली, मेवात सहित सभी स्थानों के लिए बेहतर रास्ते उपलद्ब्रध होंगे। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद में भी 143 करोड़ रुपये की आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हो रहा है उनमें एफएमडीए की तीन सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।