MLA Tigaon Rajesh Nagar के कार्यालय पर हुई भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। विधायक राजेश नागर के कार्यालय पर भाजपा तिगांव मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें प्रमुख पधाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं मोर्चो के अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर जिला विस्तारक मंजीत जांगडा, तिगांव विधानसभा प्रभारी प्रकाश भाटी, तिगांव मंडल प्रभारी नंदकिशोर शर्मा, विधायक राजेश नागर के प्रतिनिधि सचिव सुरजीत बैसला, मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Rajesh Nagar MLA Office

बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अभी से रूप रेखा तय करने की बात रखी गई। इसके लिए बचे हुए स्थानों अथवा कुछ जगहों पर बदलाव कर बूथ समिति अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख बनाने के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं और युद्धस्तर पर किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी सांझा की गई और यह जानकारी जनता के बीच पहुंचाने के लिए भी अतिरिक्त प्रयास पर सहमति बनी।

मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने मंडल द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी दी। जिला विस्तारक मंजीत जांगडा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जनता तक यह बात पहुंचा दी है कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम और बाकी सब बाद में है, बस हमें अपने चाल चेहरा चरित्र से जनता के बीच में इस संदेश को बनाकर रखना होगा।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री नेपाल भाटी, कर्मवीर बोहरा, मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मामोहम्मद जावेद, मंडल सचिव तिलक भाटी, संगीता त्यागी, मीडिया प्रभारी सुधीर मेहता जी, आईटी प्रमुख पंकज गर्ग, राहुल शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रेशम सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सपना पाराशर, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण हांडा, शक्ति केन्द्र प्रमुख सुखवीर अधाना, पंकज पाराशर, प्रहलाद बांकुरा, करण आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

Exit mobile version