नई दिल्ली, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने IMC-YLF Youth Conclave 2024 के चौथे संस्करण का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि अपना देश आजादी की शताब्दी की दहलीज पर खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, केन्द्र सरकार ने भारत की एक महाशक्ति के रूप में कल्पना करते हुए ‘विज़न विकसित भारत@2047’ पेश किया है, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सूचना और प्रसारण मंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आप देश की अर्थव्यवस्था के भावी संचालक हैं; सक्रिय रहें, अवसर मिलने पर कार्य करें और देश के विकास में योगदान देने के लिए नई तकनीकों को अपनाएं।” विज़न विकसित भारत@2047′ में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, अनुराग ठाकुर ने भारत की अद्वितीय क्षमता पर जोर दिया, जिसमें 547 मिलियन व्यक्तियों का कार्यबल है।
जो आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2023 के अनुसार, 1.4 बिलियन आबादी का 41 प्रतिशत है। आज 1.4 अरब भारतीयों में से लगभग एक अरब 35 वर्ष से कम आयु के हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत वैश्विक कार्यबल का लगभग 21 प्रतिशत का घर होगा। श्री ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि युवा न केवल भविष्य के निर्माता हैं बल्कि देश की आकांक्षाओं, नीतियों और नियति के संरक्षक भी हैं।
विजन विकसित भारत 2024′ पर चर्चा करते हुए, अनुराग ठाकुर ने इंटरनेट पर दूसरे सबसे बड़े देश के रूप में भारत की स्थिति का उल्लेख किया, जिसमें हर मिनट तीन भारतीय शामिल होते हैं, जिनमें से दो गांवों से होते हैं। यह अनुमान लगाते हुए कि 2024 तक दुनिया का 20 प्रतिशत मध्यम वर्ग भारत में रहेगा, ठाकुर ने युवा उद्यमियों से आवास, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, पानी, भोजन, स्वास्थ्य और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में नवाचार करने और सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग 17 हजार स्टार्टअप को मान्यता देता है, जिससे पिछले दशक में 1.3 मिलियन नौकरियां पैदा हुईं। इनमें से 55,816 में कम से कम एक महिला निदेशक है, जो स्टार्टअप और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘माई युवा भारत’ प्लेटफॉर्म का भी उल्लेख किया, आजादी की शताब्दी के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाता है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत को दुनिया के कंटेंट हब के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार के समर्पण की पुष्टि की। उन्होंने भारत के बेहतर मानव संसाधन, तकनीकी क्षमताओं और उत्पादन से पहले और बाद के लिए प्रोत्साहन पर जोर दिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म में 28 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ, भारतीय युवाओं में देश की सभ्यतागत ताकत को प्रदर्शित करने की क्षमता है।
ठाकुर ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) कानून, 2023 पर प्रकाश डाला, जिसका उद्देश्य बौद्धिक संपदा की रक्षा करना और भारतीय फिल्म उद्योग में 20 हजार करोड़ के वार्षिक नुकसान को रोकना है। कार्यक्रम की शुरुआत आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष समीर सोमैया के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें देश के विकास में युवाओं और उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर जोर दिया।