पीटीसी सुनारिया में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन, प्रशिक्षण और विभागीय गतिविधियों को मिलेगी नई सुविधा

रोहतक,। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) सुनारिया में बुधवार को नवनिर्मित सभागार का भव्य उद्घाटन किया गया। सभागार का उद्घाटन सोनीपत की पुलिस कमिश्नर श्रीमती ममता सिंह, आईपीएस ने किया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया के आईजी श्री अशोक कुमार, आईपीएस की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक श्री ध्यान सिंह, आईपीएस की देखरेख में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती ममता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पीटीसी सुनारिया की पीआरओ एवं मल्टीमीडिया शाखा प्रभारी और उनकी टीम की ओर से तैयार की गई विशेष वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई। इसमें पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की प्रशिक्षण गतिविधियों, कॉलेज की उपलब्धियों और प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की जानकारी प्रस्तुत की गई।

नशामुक्ति का संदेश देती नुक्कड़ नाटिका

कार्यक्रम के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल सुनारिया, रोहतक की टीम ने नशामुक्ति और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से युवाओं और समाज को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

प्रतिभावान बच्चों की उपलब्धियों को सराहा

समारोह में पुलिस कर्मचारियों और पुलिस परिवारों के बच्चों की खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई। प्रतिभावान बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सोनीपत की पुलिस कमिश्नर आईपीएस ममता सिंह, पीटीसी सुनारिया के आईजी आईपीएस अशोक कुमार, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक ध्यान सिंह, समेत।

दुर्गा शक्ति पीटीसी सुनारिया की पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप, आईपीएस, रोहतक के एसपी गौरव राज पुरोहित, आईपीएस, पीटीसी सुनारिया के डीएसपी विकास कृष्ण एचपीएस सहित डीएवी स्कूल के शिक्षकगण, सभागार निर्माण से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस परिवार और पीटीसी परिसर में रहने वाले गणमान्य लोग तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण और बैठकों के लिए आधुनिक सुविधा

नवनिर्मित सभागार को पुलिस प्रशिक्षण, विभागीय बैठकों, कार्यशालाओं, जागरूकता कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधा के रूप में विकसित किया गया है। इससे पीटीसी सुनारिया में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण और विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने नवनिर्मित सभागार की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह सुविधा पुलिस प्रशिक्षण और विभागीय गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top