7 सितंबर को पलवल बंद का आह्वान, मीनार गेट पर होगा बड़ा प्रदर्शन; यूजीसी के नए इक्विटी नियमों का विरोध

पलवल: यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज समेत विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी विरोध के तहत 7 सितंबर को पलवल बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजार बंद रखने और मीनार गेट पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी है।

मीनार गेट पर होगा धरना-प्रदर्शन

आयोजकों के मुताबिक 7 सितंबर को मीनार गेट को जंतर-मंतर की तर्ज पर प्रदर्शन स्थल का रूप दिया जाएगा। यहां विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग एकत्र होकर यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शहर में लगातार जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ब्राह्मण सभा ने की व्यापारियों से बाजार बंद रखने की अपील

पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर आंदोलन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूजीसी के बैक रोल और नए इक्विटी नियमों को लेकर समाज में नाराजगी है। उन्होंने पलवल के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से 7 सितंबर को बड़ी संख्या में मीनार गेट पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

अमन भारद्वाज ने दावा किया कि प्रदर्शन के समर्थन में व्यापारियों में भी उत्साह है और शहर के सभी प्रमुख बाजार बंद रखने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की मांगों और उद्देश्य को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

पूर्व विधायक नयनपाल रावत भी देंगे समर्थन

आयोजकों के अनुसार पूर्व विधायक नयनपाल रावत भी अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देंगे। उनके शामिल होने से प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, वैश्य अग्रवाल सभा के जिला प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता, सुशील काले, एडवोकेट मुनीष भारद्वाज, चंदीराम गुप्ता और शांतनु ठाकुर समेत कई सामाजिक एवं व्यापारिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

आयोजकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का किया दावा

आयोजकों ने कहा कि 7 सितंबर को होने वाला प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान लगातार जारी है। बंद और प्रदर्शन को लेकर पलवल शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं।

पलवल बंद 7 सितंबर, पलवल बंद, यूजीसी इक्विटी नियम, UGC Equity Rules, पलवल प्रदर्शन, मीनार गेट प्रदर्शन, अमन भारद्वाज, नयनपाल रावत, पलवल न्यूज, हरियाणा न्यूज

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top