अंकित हत्याकांड: आरोपी शूटर मोहित 6 महीने से था लापता, मौत की खबर से बेसुध हुई मां


उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दोनों शार्प शूटर हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे. इनमें गोगी गैंग का शार्प शूटर मोहित सोनीपत के बेयापुर खुर्द गांव का रहने वाला था. मोहित पिछले करीब 6 महीने से अपने परिवार से दूर था. परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं थी. जैसे ही उसकी मौत की खबर घर पहुंची, मां बेसुध हो गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी से फरार हो रहे थे. पुलिस ने दोनों को सुबह औद्योगिक क्षेत्र के पास सोनीपत जाने वाले रास्ते पर घेर लिया. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

राहुल गांधी पर FIR से भड़के रणदीप सुरजेवाला, बोले- ‘डरपोक सरकार…’

मृतकों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है. दोनों सोनीपत के रहने वाले थे. मोहित का परिवार पहले किराए के मकान में रहता था. हालांकि, पिछले करीब 6 महीने से उसकी मां, छोटा भाई और बहन अपने मामा के पास रह रहे हैं.

6 महीने पहले घर से लापता हुआ था मोहित

परिवार के मुताबिक, मोहित करीब 6 महीने पहले घर से लापता हो गया था. इसके बाद घरवालों को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. बताया जा रहा है कि उसकी मां ने भी उसे बेदखल कर दिया था. मोहित की घरवालों से आखिरी बातचीत करीब 6 महीने पहले हुई थी.

मोहित ने 9वीं कक्षा के बाद ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था. वह पहले दोस्तों के साथ हुए झगड़े के एक मामले में जेल भी जा चुका था. पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद उसने बेयापुर खुर्द छोड़ दिया था.

बेटा बार-बार सुधरने की कहता था बात- मोहित की मां 

मोहित की मां ने बताया कि वह बार-बार सुधरने की बात कहता था, लेकिन उसके आसपास के दोस्त उसे सुधरने नहीं दे रहे थे. परिवार को अंकित बालियान हत्याकांड में मोहित के नाम सामने आने की भी कोई जानकारी नहीं थी.

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में मोहित का नाम सामने आया था, लेकिन परिवार इस पूरे मामले से अनजान था. परिवार को यह भी जानकारी नहीं थी कि यूपी पुलिस ने मोहित को कब पकड़ा और कब उसका एनकाउंटर हुआ.

गुरुग्राम की क्रिकेट एकेडमी में हादसा, पिच रोलर के नीचे आने से मासूम की मौत

मोहित की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां बेसुध हो गई. बहन, छोटा भाई और परिवार के दूसरे सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल मोहित की मां, बहन और छोटा भाई अपने मामा के पास रह रहे हैं.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top