इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. चौथी पारी में पाकिस्तान को 389 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 194 रनों पर ऑलआउट हो गई. पाक टीम के लिए सउद शकील ने 97 रन बनाए, लेकिन दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना डाला है.
लॉर्ड्स पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे. पाकिस्तान की बल्लेबाजी सुपर फ्लॉप रही, क्योंकि पूरी टीम महज 110 के स्कोर पर सिमट गई. जब मेजबान इंग्लैंड दोबारा बैटिंग करने आया तो डैन लॉरेंस की फिफ्टी के दम पर उसने 208 रन बनाए. पहली पारी में बढ़त के आधार पर पाकिस्तान को 389 रनों का लक्ष्य मिला. सउद शकील ने 97 रन बनाए और शान मसूद ने 26 रन बनाए. उन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया.
इंग्लैंड ने जीती सीरीज
सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान टीम का इससे भी ज्यादा बुरा हाल हुआ था. पाक टीम वह मुकाबला पारी और 103 रनों के अंतर से हार गई थी. अब दूसरे टेस्ट में उसे 194 रनों की हार मिली है. बताते चलें कि बाबर आजम के दोबारा टेस्ट कप्तान बनने के बाद यह पाक टीम की 4 मैचों में तीसरी हार है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
जो रूट ने रचा इतिहास
जो रूट भी कुछ समय पहले ही दोबारा टेस्ट कप्तान बने हैं. वो एशियाई टीमों के खिलाफ इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. रूट ने बतौर कप्तान एशियाई टीमों के खिलाफ 15 टेस्ट मैच जीते हैं. कमाल की बात यह है कि रूट ने सिर्फ 25 मैचों में ऐसा कर दिखाया है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड एंड्रयू स्ट्रॉस के नाम था, जिनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने टेस्ट में 14 बार एशियाई टीमों को मात दी थी.
पाकिस्तान टीम हुई शर्मसार
पाकिस्तान टीम की दुनिया में थू-थू हो गई है. एक तरफ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में सबसे नीचे है. वहीं उसके साथ इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब पाक टीम लगातार 4 टेस्ट पारियों में 200 से कम स्कोर पर सिमट गई हो. अब तक इंग्लैंड सीरीज में पाकिस्तान के स्कोर 171, 135, 110 और 194 रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
एशिया कप में टीम इंडिया का विजयी आगाज, 94 रनों से जीता पहला मैच
