राहुल या विजय? PM फेस पर कांग्रेस बोली-‘…तो मंत्री इस्तीफा दे देंगे’


तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके के बीच लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री चेहरे को लेकर विवाद शुरू हो गया है. पर्यटन मंत्री और कांग्रेस नेता एस. राजेश कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर TVK 2029 के आम चुनावों में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी का समर्थन नहीं करती है, तो कांग्रेस मंत्री राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे.

उन्होंने कन्याकुमारी वेस्ट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभालने वाले जॉर्ज रॉबिन्सन के पदभार ग्रहण समारोह में पीएम पद पर टीवीके से रुख साफ करने के लिए कहा. उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी केवल राहुल गांधी का ही समर्थन करेगी.

क्या बढ़ेगा तकरार?

सत्तारूढ़ सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के मंत्रियों, विधायकों और सदस्यों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई है. इसी बीच, राजेश कुमार ने कहा कि अगर गठबंधन सहयोगी इस मुद्दे पर कांग्रेस का समर्थन नहीं करता है, तो वह और उनके सहयोगी पी. विश्वनाथन (उच्च शिक्षा मंत्री) अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. राजेश कुमार के बयान से कांग्रेस और TVK के रिश्तों में दरार आने की संभावना है.

बता दें कि तमिलनाडु में सार्वजनिक जगहों पर कई पोस्टर्स में विजय को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया गया है. हाल ही में इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे में प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों में विजय को 9 फीसदी समर्थन के साथ तीसरा स्थान मिला. 

कांग्रेस के सहयोग से बनी विजय सरकार

मई में कांग्रेस के सहयोग से विजय ने सरकार बनाई. पार्टी कैबिनेट में भी शामिल हुई. हालांकि इस फैसले के बाद एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके की नाराजगी बढ़ी और धोखा देने के आरोप लगाए. चुनाव से पहले कांग्रेस और डीएमके मिलकर चुनाव लड़ी थी. हालांकि विजय की हवा में डीएमके को करारी हार मिली. इसके बाद कांग्रेस ने विजय को समर्थन देना का ऐलान किया. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top