PM नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर उत्तम कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘हमेशा दिलों में राज करेंगे’


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि 30 अगस्त को ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया. 137वें एपिसोड को प्रसारित किया गया, जिसमें पीएम ने सिनेमा जगत की चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बंगाली सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार को याद किया और उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि उनसे जीवन में कभी हार ना मानने की बड़ी सीख मिलती है. चलिए बताते हैं पीएम ने क्या कहा.

पीएम मोदी ने दी उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि

दरअसल, बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की 3 सितंबर को बर्थ एनिवर्सरी है. ऐसे में पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में दिवंगत एक्टर उत्तम कुमार के इंडियन सिनेमा में योगदान को याद किया और उन्हें ट्रिब्यूट दिया. पीएम ने अपने संबोधन में कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, कुछ ही दिनों में 3 सितंबर को हम महानायक उत्तम कुमार जी की जन्म शताब्दी मनाएंगे. साथियों उत्तम कुमार जी एक वर्सेटाइल एक्टर थे, जो अपने अभिनय से लोगों के दिलों में रच बस गए. फिल्म लवर्स का मानना है कि श्रीमान सत्यजीत रे ने फिल्म ‘नायक दे हीरो’ की पूरी स्क्रिप्ट महानायक उत्तम कुमार जी को ध्यान में रखकर लिखी थी. श्रीमान सत्यजीत रे ने कहा था कि उनमें डिग्निटी के साथ-साथ अद्भुत इमोशनल डेप्थ भी थी. किरदार को वो जीवंत बनाने के लिए बहुत मेहनत करते थे.’

यह भी पढ़ें: ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 9 दिन में कमाया 335% प्रॉफिट

वो हमेशा दिलों में राज करेंगे- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा था, ‘उत्तम कुमार जी अपनी सहजता के लिए जाने जाते थे. उनके जीवन से कभी भी हार ना मानने की एक और बड़ी सीख भी मिलती है. उनकी शुरुआती फिल्में बहुत नहीं चलीं लेकिन उन्होंने अपने काम पर फोकस बनाए रखा था. इसी का परिणाम था कि उन्होंने इतनी ऊंचाई हासिल की. साथियों मुझे ध्यान है कि जब मैं कोलकाता में रोड शो कर रहा था. तो मैं उत्तम कुमारजी के घर के सामने से भी गुजरा था. वहां मुझे एक व्यक्कि ने उनकी एक तस्वीर भी भेंट की थी. मैं एक बार फिर महानायक उत्तम कुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं वो हमेशा हम सबके दिलों में राज करते रहेंगे.’

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, राजामौली की RRR का तोड़ा रिकॉर्ड

उत्तम कुमार की है 100वीं बर्थ एनिवर्सरी

गौरतलब है कि उत्तम कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है. दिवंगत एक्टर का जन्म 3 सितंबर 1926 को हुआ था. उन्होंने एक्टिंग में करियर की शुरुआत साल 1948 में आई फिल्म ‘दृष्टिदान’ से की थी. उत्तम कुमार ने अपने करियर में हिंदी और बंगाली सहित कई भाषाओं में करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और स्क्रीन पर अलग छाप छोड़ी थी.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top