ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का इमरान खान पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा


पाकिस्तान को 1992 वर्ल्ड कप जिताने वाले इमरान खान इस समय चर्चा में हैं. वह पिछले कई सालों से पाकिस्तानी जेल में बंद हैं. हालांकि, जेल में उनकी तबियत काफी खराब है, और उन्हें अच्छा इलाज भी नहीं मिल रहा है. इसे देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट के 21 पूर्व कप्तान पाकिस्तान सरकार को दो बार पत्र लिख चुके हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पर बड़ा बयान दिया है. 

पैट कमिंस ने जेल में बंद पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए. 73 साल के इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद से 2023 से रावलपिंडी की जेल में बंद हैं. हाल ही में इस्लामाबाद में उनकी चिकित्सा जांच की गई थी. इसके बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया था. 

इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम ने उनकी सुरक्षा को लेकर आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जान से मारने की कोशिशें की जा रही है. वहीं पैट कमिंस ने कहा कि इमरान के परिवार को उनसे मिलने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए. 

पैट कमिंस ने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं यहां ग्रेग चैपल और अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के समर्थन में अपनी बात रख रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि अदालत के आदेश के बाद उनको (इमरान खान) उचित चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी और उनके परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने दिया जाएगा. मुझे उम्मीद है कि इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा जिसके वे हकदार हैं.”

पैट कमिंस पहले ऐसे सक्रिय (एक्टिव) क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने इमरान खान को उचित चिकित्सा मुहैया कराने की अपील की है. इससे पहले भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर सहित 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इस पूर्व ऑलराउंडर के साथ मानवीय व्यवहार करने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें- 

इंग्लैंड के दिग्गज ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों का उड़ाया मजाक, कहा- सेकंड डिवीजन काउंटी टीम…



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top