‘इंडियन हीथ लेजर…’, ‘टॉक्सिक’ देख हनी सिंह ने यश का दिया नया निक नेम


कन्नड़ स्टार यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है. इसमें फैंस यश के स्वैग और एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से भी नेगेटिव रिस्पांस मिला है, लेकिन फिर भी फिल्म बंपर कमाई कर रही है और अब तो हिंदी में 100 करोड़ का कलेक्शन भी कर चुकी है. इसी के साथ ही अब यो यो हनी सिंह ने भी ‘टॉक्सिक’ देखी और यश को नया निक नेम दे दिया है.

यो यो हनी सिंह भी उन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की तारीफ कर रहे हैं. हनी सिंह ने शुक्रवार को यश की ‘टॉक्सिक’ देखी और इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए. इसमें उन्होंने यश और हॉलीवुड के दिवंगत एक्टर हीथ लेजर के साथ उनकी तुलना कर दी.

इंडियन हीथ लेजर...', 'टॉक्सिक' देख हनी सिंह ने यश का दिया नया निक नेम

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने कन्नड़ में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

हनी सिंह ने की ‘टॉक्सिक’ की तारीफ

‘टॉक्सिक’ देखने से पहले हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, ‘आज रात हम सब मिलकर नशे में चूर हो जाते हैं यश भाई के साथ.’ फिल्म देखने के बाद पंजाबी सिंगर ने अलग-अलग पोस्ट शेयर की है. पहले उन्होंने नयनतारा की फोटो शेयर कर लिखा, ‘राया और गंगा को हैप्पी रक्षाबंधन. ये फिल्म पागलपन है.’

इंडियन हीथ लेजर...', 'टॉक्सिक' देख हनी सिंह ने यश का दिया नया निक नेम

यश के लिए क्या बोले हनी सिंह?

इसी के साथ ही यश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यश की फिल्म से फोटोज शेयर की. इसमें उन्होंने एक पर लिखा, ‘इसमें यो यो SATAN के जैसे दिख रहे हैं.’ इसके बाद दूसरी पोस्ट में सिंगर ने यश को इंडियन हीथ लेजर लिखा, जिसके बाद उनकी ये पोस्ट वायरल हो गई है. इसके अलावा भी उन्होंने ‘टॉक्सिक’ की कई पोस्ट शेयर की, जो कि ये बताता है कि वो ‘टॉक्सिक’ के मुरीद हो गए हैं.

इंडियन हीथ लेजर...', 'टॉक्सिक' देख हनी सिंह ने यश का दिया नया निक नेम

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, राजामौली की RRR का तोड़ा रिकॉर्ड

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बहरहाल, अगर बात की जाए फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई के बारे में तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत 101.10 करोड़ की कमाई के साथ की थी. वहीं, पहले दिन दुनियाभर में फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था. इंडिया में फिल्म ने महज तीन दिनों में 165.95 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं, फिल्म ने हिंदी में चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का करीब 500 करोड़ बजट है. 

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और प्रोड्यूस यश ने किया है. फिल्म में यश के साथ ही नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top