Product का लेबल और एडवाइजरी, फूड ऑर्डर करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान


Food Safety News: अगर आप भी बाहर से खाना ऑर्डर करते हैं या रेस्टोरेंट में जाकर कुछ खाते हैं, तो सिर्फ स्वाद और कीमत देखकर ही चीजें न चुने. ऐसे में खाना ऑर्डर करने से पहले उसकी सामग्री, पोषण संबंधी जानकारी, साफ-सफाई और फूड सेफ्टी से जुड़ी जरूरी बातों पर ध्यान दें. खासकर पैकेज्ड फूड खरीदते समय लेबल पर लिखी जानकारी को नजरअंदाज न करें. 

दरअसल, महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंधे ने हाल ही में फूड सेफ्टी को लेकर ग्राहकों को कुछ जरूरी सलाह दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ स्वाद के लिए खाने के बजाय, आपको अपने शरीर के लिए खाना चाहिए.

खाना ऑर्डर करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

किसी रेस्टोरेंट या होटल में खाना ऑर्डर करते समय सिर्फ स्वाद या दिखावट को प्राथमिकता न दें, बल्कि पहले उससे पूछें कि उसमें कौन-कौन सी सामग्री इस्तेमाल की गई है. 

Everest के मसालों पर लगा बैन, FSSAI ने जारी किया नोटिस

  • अगर आपको किसी खास खाद्य पदार्थ से एलर्जी है, तो ऑर्डर करने से पहले उसकी सामग्री की जानकारी जरूर हासिल करें.
  • खासकर खाने की साफ-सफाई और वहां की हाइजीन व्यवस्था पर ध्यान दें.
  • पैकेज्ड फूड खरीदते समय सिर्फ कीमत या एक्सपायरी डेट देखकर न खरीदें.

फूड प्रोडक्ट का लेबल को न करें नजरअंदाज 

पैकेज्ड फूड खरीदते समय उसके लेबल को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है. उसमें मौजूद सामग्री, कैलोरी, प्रोटीन और अन्य पोषण संबंधी जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. 

  • प्रोडक्ट में इस्तेमाल की गई सभी सामग्री की लिस्ट चेक करें.
  • कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा जैसी पोषण संबंधी जानकारी लें.
  • इस्तेमाल किए गए तेल और अन्य प्रमुख सामग्री के बारे में जानकारी चेक करें.
  • प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग डेट और निर्माण से जुड़ी जानकारी देखें.
  • यह जांचें कि संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान या प्रोडक्ट के पास जरूरी FSSAI लाइसेंस है या नहीं.

Delhi-NCR में बढ़ेगा ऑटो का किराया, CNG की महंगाई के बाद तेज हुई मांग



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top