सुनेत्रा पवार ने अमित शाह को बांधी राखी, मुंबई एयरपोर्ट पर भावुक करने वाला पल


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया. इस दौरान महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अमित शाह को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

अमित शाह के मुंबई पहुंचने पर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद रक्षाबंधन के मौके पर सुनेत्रा पवार ने अमित शाह की कलाई पर राखी बांधी.

सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

सुनेत्रा पवार ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने लिखा कि मुंबई में देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के मौके पर उन्होंने अमित शाह को राखी बांधी और त्योहार की शुभकामनाएं दीं. सुनेत्रा पवार ने मैसेज में लिखा कि देशहित और महाराष्ट्र के विकास के लिए अमित शाह का मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा है.

रक्षाबंधन पर खास रही मुलाकात

रक्षाबंधन के मौके पर हुई यह मुलाकात राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ त्योहार के लिहाज से भी खास रही. एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद सुनेत्रा पवार द्वारा अमित शाह को राखी बांधने का कार्यक्रम हुआ. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. सुनेत्रा पवार की ओर से शेयर की गई तस्वीरों और संदेश के बाद यह मुलाकात सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही.

अहमदाबाद में रक्षाबंधन में अमित शाह

अमित शाह ने रक्षाबंधन के दौरान उन्होंने अहमदाबाद में उन्होंने टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया. बच्चियों ने अमित शाह की कलाई पर राखी बांधी. इस मौके पर शाह ने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर इंसुलिन की जरूरत होती है और परिवारों पर इसका आर्थिक बोझ पड़ता है. उन्होंने बताया कि सरकार ऐसे बच्चों को जीवनभर मुफ्त इंसुलिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रही है.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top