इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से क्यों डरा पाकिस्तान? उसमें ऐसा क्या था, जानिए


इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन ने किया, जिसे लॉर्ड्स में खेले जा रहे इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट के पहले दिन प्रसारित किया गया. ये लंच ब्रेक के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर दिखाया गया, लेकिन इससे पहले जब टीजर आया तो उसे ही देखकर पाकिस्तान डर गया. रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करवाई, यहां तक कि धमकी भी दी कि अगर ये इंटरव्यू दिखाया गया तो उनकी टीम लंच के बाद मैच खेलने नहीं आएगी. इसके बाद इस इंटरव्यू का प्रसारण रोक दिया गया, लेकिन लंच ब्रेक खत्म होने से पहले ये 18 मिनट का इंटरव्यू पूरा दिखाया गया. लेकिन आखिर उस इंटरव्यू में ऐसा क्या था? इससे पाकिस्तान बोर्ड को क्या डर था, पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री के बेटों ने आखिरी ऐसा क्या बयान दिया? चलिए आपको बताते हैं.

स्काई स्पोर्ट्स ने बेशक पाकिस्तान की धमकी के बाद भी ये इंटरव्यू पूरा चलाया, लेकिन पाकिस्तान में प्रसारण कर रही पीटीवी ने अपने चैनल पर इसे नहीं दिखाया. फिर भी ये इंटरव्यू हर किसी के पास पहुंचा, जिसे देखने के बाद समझ आया कि आखिर पाकिस्तान इससे क्यों डरा हुआ था.

इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने क्रिकेट करियर के बाद राजनीति में कदम रखा. वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने. उनके ऊपर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं, आरोप है कि उन्होंने सरकारी तोहफें बेचे. वह 2023 से जेल में हैं.

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से क्यों डरा पाकिस्तान?

कुछ समय पहले इमरान खान की कुछ फोटो और वीडियो सामने आई थी, जिसे देखकर साफ पता चल रहा था कि उनकी तबियत काफी ज्यादा खराब है. क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने तब पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर उन्हें उचित चिकित्सक सुविधाएं देने की अपील की थी. हाल ही में पूर्व 21 कप्तानों ने एक बार फिर पत्र लिखकर सही इलाज और जरुरी सुविधाएं दी जाने की अपील की, इसमें माइक एथर्टन भी थे.

एथर्टन इंटरव्यू ले रहे हैं, तो पाकिस्तान को पता था कि इमरान खान के बेटे अपने पिता को लेकर बात जरूर करेंगे और फिर स्काई स्पोर्ट्स के माध्यम से एक बार फिर दुनिया तक ये बात जाएगी. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जो अभी चुप हैं, वो भी बोलने लगेंगे. हुआ भी ये ही, इस इंटरव्यू के बाद जावेद मियांदाद ने भी खुलकर इमरान का सपोर्ट किया और कहा कि पाकिस्तान के लिए जिसने इतना कुछ किया, उसके साथ गलत हो रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘चाहे मैं कितना भी अच्छा करूं, लेकिन…’, दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले वैभव सूर्यवंशी ने क्यों कहा ऐसा

इमरान के बेटों ने इंटरव्यू में क्या कहा

2022 के बाद इमरान खान के बेटों ने अपने पिता से मुलाकात नहीं की है. उनके दोनों बेटों सुलेमान और कासिम ने बताया कि वह पाकिस्तान जाने के लिए वीजा के लिए अप्लाई करते हैं तो कई कारणों से उनके आवेदन खारिज कर दिए जाते हैं. उन्होंने ये भी डर जताया कि पाकिस्तान जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन वह ऐसी स्थिति में अब अपने पिता को देखना चाहते हैं.

सुलेमान और कासिम ने पाकिस्तान प्रशासन पर इमरान को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “जेल में जो उनके साथ हो रहा है, वो साफ दिखाई दे रहा है कि उन्हें मारने की कोशिश हो रही है. वे चाहते हैं कि बस उन्हें अंदर ही रखा जाए और उनकी आवाज को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए.”

उनके बेटों ने आरोप लगाया कि उनकी एक आंख कि रौशनी 80 प्रतिशत तक जा चुकी है. पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों ये आदेश दिया था कि उनकी अस्पताल में सही से जांच हो, लेकिन कुछ देर अस्पताल में रखकर उन्हें फिट बताकर वापस जेल भेज दिया गया. सुलेमान ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ इंटरव्यू में कहा, “निजी डॉक्टर्स से उन्हें इलाज नहीं करवाने दिया जा रहा. उनकी जांच ठीक से नहीं की गई. इससे हमें ये डर भी है कि आखिर क्या छुपाया जा रहा है.”

यह भी पढ़ें- IPL में किस टीम से खेलते हैं पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन? जानें कितने करोड़ में बिके थे



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top