सुकेश चंद्रशेखर का दावा, जैकलीन संग उसके रिश्ते से जलती थीं नोरा फतेही, कहा- ‘दिन में 10 बार…’


महाठग सुकेश चंद्रशेखर अक्सर जैकलीन फर्नांडिस को जेल से लैटर लिखे जाने को लेकर चर्चा में रहता है. वो खास मौकों पर एक्ट्रेस के लिए प्यार भरा खत लिखता है तो कभी उन्हें गिफ्ट्स देने के दावे भी करता रहता है. ऐसे में अब सुकेश एक बार फिर से जेल से चर्चा में आ गया है. 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की जेल में बंद सुकेश ने इस बार नोरा फतेही को करोड़ों की मदद पहुंचाने का दावा किया है. साथ ही ये भी कहा कि वो जैकलीन को भी छोड़ने के लिए कहा करती थीं. चलिए बताते हैं उसने क्या कुछ कहा.

सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को लेकर ये दावे तब किए हैं जब नोरा ने हाल ही में खुलासा किया कि सुकेश के साथ नाम जोड़े की वजह से उन्हें इमोशनल ट्रॉमा से गुजरना पड़ा था. हालांकि, वायरल हो रहे सुकेश के लिखे लैटर को असली माना जा रहा है लेकिन इसमें सुकेश द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने कन्नड़ में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

नोरा फतेही घर खरीदने के लिए की करोड़ों की मदद- दावा

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सुकेश ने अपने लैटर में दावा किया कि उसने नोरा फतेही को मोरक्को में घर खरीदने में करोड़ों रुपये की मदद की थी. इसके साथ ही उसने नोरा फतेही को पीड़ित बनने का ड्रामा बंद करने के लिए भी कहा. उसने उस समय की बातचीत को भी पब्लिक करने की धमकी दी है.  

जैकलीन-सुकेश के रिश्ते से जलती थीं नोरा फतेही?

इतना ही नहीं, सुकेश ने अपने लैटर में नोरा से कथित व्हाट्सअप बातचीत का भी जिक्र किया है. उसने दावा किया है कि नोरा ने उससे महंगे तोहफों के बारे में बात की थी. उसने उन पर ये भी आरोप लगाया है कि नोरा, जैकलीन के साथ उसके रिश्ते से जलती थीं और दिन में कई बार फोन करके जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिश्ता भी खत्म करने के लिए कहती थीं. सुकेश ने लैटर में लिखा, ‘तुम दिन में 10-10 कॉल करके मुझे जैकलीन को छोड़ने के लिए मनाती थीं और तुम्हारे लाइफस्टाइल का पूरा खर्चा उठाने के लिए मेरा ब्रेनवॉश करती थी.’ उसने अंत में एक्ट्रेस को वॉर्निंग भी दी और लिखा, ‘मुझे उकसाओ मत.’

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म

जेल में क्यों बंद है सुकेश चंद्रशेखर?

बहरहाल, अगर बात की जाए कि सुकेश चंद्रशेखर को जेल में क्यों बंद किया गया तो सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. वहीं, इसमें जैकलीन और नोरा फतेही का नाम भी जोड़ा गया था लेकिन नोरा को इस मामले में नोरा अभी भी ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ और गवाह हैं. जबकि जैकलीन का नाम इस मामले में अभी भी है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी है.

गौरतलब है कि नोरा फतेही ने इस मनी लॉन्ड्रिंग के केस के साथ अपने कनेक्शन से इनकार किया था और ये जताया था कि वो इस केस में पीड़ित हैं.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top