दिल्ली में फिर महंगी हुई CNG, 3.89 रुपये बढ़े दाम; क्या बोले ऑटो ड्राइवर?


दिल्ली में CNG फिर महंगी हो गई है. शनिवार (29 अगस्त) को सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत शनिवार से 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ जाएगी. अब राजधानी में सीएनजी बढ़ने से ऑटो ड्राइवर भी परेशान हैं.

CNG महंगी होने पर एक ऑटो-रिक्शा चालक ने कीमतों पर कहा, “हम इसके बारे में क्या कह सकते हैं? यह पूरी जनता के लिए समस्या है. सरकार जिस तरह से इस मामले को संभाल रही है, उससे हम खुश नहीं हैं. पहले हम सीएनजी के लिए लगभग 16 रुपये प्रति किलो देते थे, और अब बढ़ोतरी के बाद यह 86.98 रुपये प्रति किलो हो गया है. हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?

उसने आगे कहा, “इससे ऑटो-रिक्शा चालकों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है. लेकिन हमारे यात्री वही किराया देते रहते हैं. चाहे वे ऑनलाइन बुकिंग करें या किसी और तरीके से, किराया वही रहता है.”

दिल्ली मेट्रो में सफर करेंगे तो दिखेगी शहीदों की कहानी, शुरू हुई ये खास ट्रेन

बढ़ती कीमतों पर क्या बोले रिक्शा चालक?

वहीं अन्य ऑटो-रिक्शा चालक का कहना है कि यह खुशी की बात है. सीएनजी बाहर से आ रही है. इसका उत्पादन हमारे देश में नहीं होता और इसका इस्तेमाल सिर्फ ऑटो-रिक्शा ही नहीं, बल्कि कार, बाइक और बसें भी करती हैं. इसलिए, कीमतों में बढ़ोतरी से सभी प्रभावित होते हैं. हम यात्रियों को बताते हैं कि पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं, और वे खुद थोड़ा अतिरिक्त किराया दे देते हैं.

दाम बढ़ने पर कंपनी ने क्या कहा?

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.आईजीएल ने एक बयान में बताया कि सीएनजी के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से पूरा किया जा रहा है, जिसकी हाजिर या मौजूदा बाजार में कीमतें पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से बढ़ी हैं.

कंपनी ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और लागत पर इसका असर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में गैस की लागत में हुई बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि जरूरी हो गई है.” आईजीएल ने कहा कि सीएनजी की नयी कीमत शनिवार सुबह छह बजे से लागू होगी. 

दिल्ली: पैरोल से बाहर आते ही चेन लूटने की कोशिश, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top