CNG Price: पिछले 4 महीनों में करीब 10 रुपए महंगी हुई गैस, आज 5वीं बार बढ़े दाम


CNG Rate: ईरान और अमेरिका के युद्ध ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है. जब से दोनों देशों को बीच युद्ध शुरू हुआ है, तभी से भारत में महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रखी है. कभी पेट्रोल-डीजल महंगा तभी कभी एलपीजी. आज एक बार फिर आईजीएल ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में सीएनजी 3 रुपए 89 पैसे महंगी हो गई है.

यह इस साल पहली बार नहीं है, जब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़े हो. बड़ी बात यह है कि पिछले चार महीनों के भीतर सीएनजी करीब 10 रुपए महंगी हुई है. पिछले चार महीनों में दिल्ली-एनसीआर में पांच बार सीएनजी के दामों में बढोतरी हुई है. 

युद्ध के बाद पहली बार सीएनजी के दाम 15 मई को बढ़े थे, जब आईजीएल ने 2 रुपए की बढोतरी का ऐलान किया था. इसके बाद 17 मई, 23 मई और 26 मई को भी आईजीएल ने धीरे-धीरे करके सीएनजी महंगी कर दी थी. 17 से 26 मई यानी 10 दिनों के भीतर आईजीएल ने सीएनजी पर 6 रुपए बढ़ा दिए थे.

यह भी पढ़ें- 1 सितंबर से ऑनलाइन शॉपिंग भी मंहगी, 4 रुपए बढ़ गया डिलिवरी चार्ज

तारीख बढ़ोतरी की राशि

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में भाव

15 मई 2026 2 रुपए 79.09 रुपए किलो
17 मई 2026 1 रुपए 80.09 रुपए किलो
23 मई 2026 1 रुपए 81.09 रुपए किलो
26 मई 2026 2 रुपए 83.09 रुपए किलो

अब एक बार फिर लगा फटका

मई के बाद आईजीएल ने अब सीधे 29 अगस्त यानी आज सीएनजी के दाम बढ़ाए हैं, लेकिन इस बार फटका भारी लगा है. आज दिल्ली एनसीआर में दाम 3 रुपए 89 पैसे बढ़े हैं. यानी एक बार में इतने दाम इस साल कभी नहीं बढ़े थे. अब दिल्ली एनसीआर में एक किलो सीएनजी की कीमत 86 रुपए 98 पैसे है. कुल मिलाकर इस साल सीएनजी की कीमत 9.89 रुपए बढ़ी है.

यह भी पढ़ें- देशभर के 2573 पेट्रोल पंपों पर बिक्री बंद, तेल में मिलावट पर सरकार का बड़ा एक्शन

यहां देखें किस शहर में अब क्या हैं दाम

शहर / क्षेत्र

सीएनजी दर (प्रति किग्रा)

दिल्ली (एनसीटी) 86.98 रुपए
नोएडा 95.59 रुपए
ग्रेटर नोएडा 95.59 रुपए
गौतम बुद्ध नगर 95.59 रुपए
गाजियाबाद 95.59 रुपए
हापुड़ 96.59 रुपए
मेरठ 95.47 रुपए
मुजफ्फरनगर 95.47 रुपए
शामली 95.47 रुपए
गुरुग्राम 92.01 रुपए
रेवाड़ी 91.59 रुपए
करनाल 91.32 रुपए
कैथल 92.32 रुपए
कानपुर 98.31 रुपए
हमीरपुर 98.31 रुपए
फतेहपुर 98.31 रुपए
महोबा 93.31 रुपए
बांदा 93.31 रुपए
चित्रकूट 93.31 रुपए
अजमेर 96.33 रुपए
पाली 96.33 रुपए
राजसमंद 96.33 रुपए



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top