आज LPG सिलेंडर कितने का मिल रहा? घरेलू और कमर्शियल गैस के ताजा रेट यहां देखें


महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के बाद अब 29 अगस्त को घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें फिलहाल शांत हैं. वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को अगस्त की शुरुआत में राहत मिली थी. तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से ज्यादा की कटौती की थी.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बड़ा बदलाव जून 2026 में हुआ था. इसके बाद अगस्त में घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं तो आपको अपने शहर के हिसाब से रेट देना होगा.

शहर अनुसार एलपीजी के दाम-

शहर  घरेलू एलपीजी की कीमत कमर्शियल एलपीजी की कीमत
दिल्ली 942.00 रुपए 2,738.00 रुपए
मुंबई 941.50 रुपए 2,691.50 रुपए
कोलकाता 968.00 रुपए 2,872.50 रुपए
चेन्नई 957.50 रुपए 2,906.00 रुपए
बेंगलुरु 944.50 रुपए 2,821.00 रुपए
पटना 1,031.50 रुपए 3,018.00 रुपए
देहरादून 961.00 रुपए 2,791.00 रुपए
भोपाल 947.50 रुपए 2,743.00 रुपए
चंडीगढ़ 951.50 रुपए 2,760.00 रुपए

अगस्त में कमर्शियल गैस हुई सस्ती
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त 2026 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की थी. दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 2,930 रुपए से घटकर 2,738 रुपए हो गया है. मतलब ग्राहकों को प्रति सिलेंडर 192 रुपए की राहत मिली है. कोलकाता में भी 209 रुपए की कटौती के बाद नया रेट 2,872.50 रुपए हो गया है.

नेपाल की बाढ़ में Infosys के CEO लापता, लैक्स गोपीसेट्टी पर आया कंपनी का बयान

घरेलू सिलेंडर के दाम क्यों नहीं बदले?
घरेलू एलपीजी और कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बदलाव अलग-अलग तरीके से किया जाता है. घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई नया संशोधन नहीं हुआ है. दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपए, मुंबई में 941.50 रुपए, कोलकाता में 968 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए बनी हुई है. 

एलपीजी के दाम कब बदलते हैं?
तेल मार्केटिंग कंपनियां आम तौर पर हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं. घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के रेट में बदलाव हो सकता है. हालांकि, किसी महीने कीमत में बदलाव हो, ये जरूरी नहीं है. इसलिए महीने के अंत में भी अगर आप एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे हैं, तो अपने शहर का मौजूदा रेट जरूर चेक कर लें. अलग-अलग शहरों में एलपीजी की कीमत अलग हो सकती है.

आज CNG के साथ पेट्रोल- डीजल के भी बदले दाम? जानें महंगा हुआ कि सस्ता



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top