इमरान खान के सपोर्ट में उतरे पैट कमिंस, बोले- ‘उनके साथ वैसा ही…’


ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के सपोर्ट में उतर गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को लेकर बात की. कमिंस ने कहा कि वह उन सभी पूर्व कप्तानों के साथ अपना सपोर्ट जोड़ रहे हैं, जिन्होंने इमरान को लेकर बात की. 

द क्रिकेट ग्रेड के एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने इमरान खान को लेकर अपडेट शेयर किया. चैपल ने कहा कि वह पिछले तीन साल से एकांत में हैं. मुझे नहीं पता कि इससे कोई कैसे डील कर सकता है. इमरान मेंटली और फिजिकली मजबूत हैं बाकियों की तरह, जिनके खिलाफ मैंने क्रिकेट खेला है. मुझे नहीं पता कि उन्हें किताबें पढ़ने की इजाजत है. वह ज्यादातर वक्त अंधेरे में हैं. यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए ठीक नहीं है. मैं उनसे पाकिस्तान में 6 साल पहले मिला था. इसके आगे उन्होंने इमरान खान की बाकी दिक्कतों को लेकर बात की. 

क्या बोले पैट कमिंस?

पैट कमिंस ने एक्स पर लिखा, “मैं ग्रेग चैपल और दूसरे पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के साथ अपना समर्थन जोड़ रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने दी जाएगी और परिवार के लोगों का मिलना-जुलना जारी रहेगा. मुझे उम्मीद है कि इमरान खान के साथ वैसा ही सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा, जिसके वे हकदार हैं.”

इमरान खान के लिए पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों ने लिखा था पत्र 

बता दें कि 21 पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों ने इमरान खान के लिए आवाज उठाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को पत्र लिखा था. पत्र के जरिए जेल में बंद इमरान के बेहतर इलाज की मांग की गई थी. अगस्त से पहले फरवरी में भी इमरान के लिए तमाम पूर्व क्रिकेटरों ने पत्र लिखा था. उस वक्त भी उनकी सेहत को लकेर चिंता जताई गई थी. 

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top