कन्नड़ एक्टर यश फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से ही अच्छा प्रदर्शन किया है और इसने कई रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त किया है. इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ही ओपनिंग डे पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया था. ऐसे में दूसरे दिन फिल्म पहले दिन का आधा भी नहीं कमा पाई लेकिन इसके बावजूद भी इसने हिंदी बेल्ट में 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने दूसरे दिन ठीकठाक कमाई की. इसने 37.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. जबकि फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म का दो दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 138.75 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज में 19.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज दो दिनों में 185.60 करोड़ पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म
‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में की बंपर कमाई
वहीं, अगर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की अन्य भाषाओं की कमाई के बारे में बात की जाए तो इसने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने महज हिंदी में 79.25 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि पहले दिन 55.40 करोड़ कमाए थे. वहीं, दूसरे दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया था.
इसके साथ ही फिल्म ने बाकी भाषाओं कन्नड़ में 31.80 करोड़, मलयालम में 1.70 करोड़, तमिल में 7 करोड़ और तेलुगु में 19 करोड़ का कलेक्शन किया है.
2026 की हिंदी की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी ‘टॉक्सिक’
कोईमोई के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2026 का हिंदी का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म दूसरे दिन की कमाई के बाद हिंदी की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने ‘मैं वापस आऊंगा’ (65.15 करोड़) को पछाड़ दिया है. देखिए लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
3. भूत बंगला- 199.23 करोड़
4. धमाल 4- 177.92 करोड़
5. आवारापन 2- 149.48 करोड़
6. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
7. कॉकटेल 2- 104.53 करोड़
8. ओ रोमियो- 83.35 करोड़
9. टॉक्सिक- 79.4 करोड़
10. मैं वापस आऊंगा- 65.15 करोड़
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ को मिला रक्षाबंधन का फायदा, तीसरे दिन 150 करोड़ के हुई पार
‘टॉक्सिक’ को मिले मिक्स रिव्यू
आपको बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ को दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिले हैं. फिल्म रिलीज हुई तो उस समय इसकी अच्छी खासी हाईप थी और यही वजह रही कि इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई. हालांकि, फिल्म को रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा जरूर मिला है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया भी हैं. कियारा के साथ यश के इंटीमेट सीन्स काफी वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कियारा को लगातार ट्रोलिंगा का सामना करना पड़ रहा है. इसमें नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी हैं.
