राहुल गांधी के खिलाफ नाजिया खान ने की शिकायत, कहा- ‘भले ही मैं एक खान हूं लेकिन…’


पितृसत्तावाद को लेकर राहुल गांधी ने मनुस्मृति पर जो बयान दिया उससे सियासी बवाल मच गया है. इस बीच अब सुप्रीम कोर्ट की वकील और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता नाजिया खान ने भी नाराजगी जताई और विपक्ष के नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. इस दौरान नाजिया खान ने कहा, “मैं कलमा और शहादा, दोनों का पाठ करती हूं. जब मैं ‘वंदे मातरम’ गाती हूं, तो मुझे खुद पर बहुत गर्व महसूस होता है.”

नाजिया खान ने आगे कहा, ” भले ही मैं एक खान हूं… लेकिन मनुस्मृति को जिस तरह से बदनाम किया गया है, उसका सिर्फ एक अध्याय चुनकर और शब्दों को तोड़-मरोड़कर गलत धारणा बनाने की कोशिश की गई है, मैं मानती हूं कि यह गलत है. हर किसी को बोलने की आजादी और मौलिक अधिकार हैं. वह जो चाहें कह सकते थे, लेकिन उन्होंने बैकग्राउंड में PM और सम्मानित CM योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें क्यों दिखाईं? उन्होंने मोहन भागवत की तस्वीर क्यों दिखाई?”

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश सुसाइड केस अपडेट: IIT दिल्ली में देर रात छात्रों का फ्लैश मार्च

‘क्या पीएम ने मनुस्मृति पढ़ने को कहा?’

बीजेपी नेता नाजिया खान ने सवाल किया कि जब से BJP सरकार सत्ता में आई है, क्या PM ने कभी कहा है कि हर किसी को मनुस्मृति पढ़नी चाहिए या उसका पालन करना चाहिए? क्या कभी मोहन भागवत ने ऐसा कहा कि मनुस्मृति पर ही लोगों को चलना होगा? तो फिर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल क्यों किया गया? राहुल गांधी को जवाब देना होगा.

नाजिया खान का कहना है कि वह ‘खान’ जरूर हैं लेकिन अपने संस्कार और संस्कृति से वह एक ‘प्योर हिंदू’ हैं. नाजिया ने आगे कहा, “भीमराव अंबेडकर ने संविधान के पहले पन्ने पर भगवान राम का चित्र बनाया था.” राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नाजिया ने कहा, “वो राहुल गांधी जो भारत माता की जय नहीं बोल पाते, अपनी मातृशक्ति का सम्मान नहीं कर पाते, जो वंदे मातरम पर आक्रोश दिखाते हैं, वो बता रहे हैं कि पितृसत्तावाद क्या होता है?”

‘हिजाब में आई छात्रा को राहुल ने कुछ नहीं कहा’

नाजिया खान ने आगे कहा, “राहुल गांधी के सामने स्टेज पर जब एक छात्रा हिजाब पहनकर आई थी, तो राहुल गांधी ने उससे नहीं कहा कि यह काला टेंट क्यों पहना है? वह काला टेंट ही तो सबसे बड़ी पेट्रियार्की है. यह जो तुम काले टेंट में लिपटी हो, यह इस्लाम का सबसे बड़ा हिस्सा नहीं है. यह तुमको जान बूझकर, तुम्हारी सफलता को रोकने के लिए पहनाया गया है.”

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन 2026: CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top