बिहार की बेटियों का जलवा, 2026 एशियन गेम्स के लिए रग्बी टीम में मिली जगह


बिहार के नवादा से खेल जगत के लिए बड़ी खुशखबरी आई. साल 2026 में होने वाले एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय महिला रग्बी सेवन्स टीम में बिहार की दो स्टार खिलाड़ी का चयन हुआ है. इसमें नवादा की आरती कुमारी और मुजफ्फरपुर की गुड़िया कुमारी शामिल हैं. दोनों खिलाड़ी जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होने वाले 20वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के तहत भारतीय महिला रग्बी टीम के चयन को अंतिम रूप दिया गया है. दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. अपनी गति, फिटनेस, ताकत और तकनीकी क्षमता के दम पर दोनों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के WTC फाइनल की उम्मीद पर गिल ने तोड़ी चुप्पी, ‘न्यूजीलैंड सीरीज…’

भुवनेश्वर में चल रहा विशेष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर

एशियाई खेलों की तैयारियों को लेकर भारतीय महिला रग्बी टीम का विशेष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर केआईआईटी विश्वविद्यालय परिसर, भुवनेश्वर में 26 जुलाई से 1 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है. शिविर में खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, तकनीक, रणनीति और मुकाबले के अभ्यास का कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस को टीम चयन का प्रमुख आधार बनाया गया. इसी दौरान आरती और गुड़िया ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की.

पिछले एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन 

पिछले यानी 2023 के एशियन गेम्स में भारत ने कुल 107 मेडल जीते थे. इसके साथ भारत मेडल टैली में चौथे पायदान पर रहा था. 107 में- 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. यह भारत का एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था. पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा पार हुआ था. भारतीय खिलाड़ी इस साल इस रिकॉर्ड को जरूर तोड़ना चाहेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं. पिछली बार चीन ने 383 मेडल के साथ टैली में टॉप किया था. इसमें 201 गोल्ड, 111 सिल्वर और 71 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. लिस्ट में जापान 188 मेडल के साथ दूसरे, दक्षिण कोरिया 190 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर रहा था. 

 

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने रचा इतिहास, जर्मनी को हराकर तोड़ा 52 साल पुराना रिकॉर्ड



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top