‘मानसिक स्वास्थ्य प्राथमिकता’, IIT दिल्ली ने इंतजामों की जानकारी दी


IIT दिल्ली ने छात्रों की पढ़ाई, मानसिक स्वास्थ्य और दूसरी परेशानियों को लेकर अपनी ओर से किए जा रहे इंतजामों की जानकारी दी है. संस्थान ने कहा है कि छात्रों की भलाई उसकी प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं को सुनने और मदद करने के लिए कई व्यवस्थाएं पहले से मौजूद हैं.

IIT दिल्ली ने बताया कि 2025 में नया करिकुलम लागू होने के बाद पहले सेमेस्टर में पढ़ाई का बोझ कम किया गया है. लाइफ स्किल्स के कोर्स शुरू किए गए हैं और पहले साल की कक्षाओं में छात्रों की संख्या 30 से 60 के बीच रखने की कोशिश की गई है. वीकेंड पर होने वाली परीक्षाओं को भी कम किया गया है. संस्थान ने यह भी बताया कि 2024-25 से B.Tech में पास होने के लिए न्यूनतम CGPA की शर्त हटा दी गई है.

छात्रों के लिए 24 घंटे काउंसलर की मदद उपलब्ध

IIT दिल्ली के मुताबिक, छात्रों और शिक्षकों के बीच बातचीत बढ़ाने के लिए नियमित बैठकें होती हैं. शिक्षक छात्रों से सीधे बात करते हैं और पढ़ाई, प्रोजेक्ट, हॉस्टल और कक्षाओं से जुड़ी समस्याओं पर उनकी बात सुनते हैं. संस्थान ने कहा कि छात्रों के लिए 24 घंटे काउंसलर और मनोचिकित्सकों की मदद उपलब्ध है.

जरूरत पड़ने पर बाहर के विशेषज्ञों से इलाज कराने की सुविधा और उसका खर्च उठाने की व्यवस्था भी है. IIT दिल्ली ने बताया कि छात्रों की आपात स्थिति से निपटने के लिए एक इमरजेंसी सिस्टम भी बनाया गया है. छात्रों को मानसिक रूप से बेहतर रखने के लिए योग और मेडिटेशन जैसे कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं. संस्थान के अनुसार, छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग समितियां काम कर रही हैं. 2023 से शाम के समय अतिरिक्त पढ़ाई और बैकलॉग वाले छात्रों की मदद के लिए ट्यूशन की सुविधा भी दी जा रही है.

रक्षाबंधन का तोहफा, दिल्ली से UP तक महिलाओं को मिलेगा फ्री बस सफर

शिकायतों के लिए ऑनलाइन पोर्टल के साथ कई रास्ते

IIT दिल्ली ने कहा कि छात्रों की शिकायतों के लिए ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ कई दूसरे माध्यम भी हैं. छात्र Student Welfare Board, SC/ST और OBC सेल, हॉस्टल वार्डन और Internal Complaints Committee के सामने अपनी शिकायत रख सकते हैं. गोपनीय तरीके से शिकायत करने की सुविधा भी उपलब्ध है. संस्थान ने बताया कि कैंपस में भेदभाव रोकने और सभी छात्रों को समान माहौल देने के लिए 2022 से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. नए छात्रों को जेंडर, जाति, भाषा, क्षेत्र और दूसरे तरह के भेदभाव को लेकर जागरूक किया जाता है.

IIT दिल्ली ने कहा कि छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य और उनकी भलाई उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है. संस्थान ने भरोसा दिलाया कि छात्रों को उनकी पढ़ाई के दौरान जरूरी मदद देने के लिए इन व्यवस्थाओं को आगे भी मजबूत किया जाएगा.

दिल्ली की मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या, आरोपी इमरान फरार



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top