उपासना के साथ आईं कुनिका, CINTAA की अंदरूनी लड़ाई हुई बेनकाब


सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की लड़ाई और विवाद पूरी तरह से खुलकर सामने आ चुका है. एक्स जनरल सेक्रेटरी और एक्ट्रेस उपासना सिंह के समर्थन में अब एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी खुलकर सामने आ गई हैं. दोनों अभिनेत्रियों ने CINTAA की  प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों और वाइस-प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

उपासना के साथ आईं कुनिका
एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कुनिका ने साफ कहा कि वो CINTAA की सदस्य हैं और इसी वजह से उपासना के साथ खड़ी होने आई हैं. कुनिका का उपासना के समर्थन में खुलकर सामने आना इसलिए भी अहम है क्योंकि विवाद अब सिर्फ दो पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जैसा नहीं रह गया है. CINTAA के कुछ सदस्यों की तरफ से संगठन के भीतर सम्मान, अधिकार और काम करने के तरीके को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है.

जनरल सेक्रेटरी थीं उपासना, फिर भी नहीं मिला लेटरहेड?
उपासना सिंह ने अपने कार्यकाल और अधिकारों को लेकर भी खुलकर बात की. उनका कहना है कि जनरल सेक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने के बावजूद उन्हें CINTAA का टेलरहेड तक उपलब्ध नहीं कराया गया.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं अपने निशान मेकअप से छिपाती थी…’, काम्या पंजाबी का छलका दर्द, पहली शादी में झेली घरेलू हिंसा

यानी जिस पद पर संगठन की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद की जाती है, उसी पद के अधिकारों को लेकर उपासना ने सवाल खड़े कर दिए हैं. उनके मुताबिक, उन्हें और उनके साथ खड़े सदस्यों को कथित तौर पर सम्मान नहीं दिया गया और ठीक तरीके से ट्रीट नहीं किया गया.

उपासना ने पूनम ढिल्लो को दिया सीधा संदेश
एबीपी न्यूज से बातचीत में उपासना सिंह ने अकाउंट्स को लेकर अपनी मांग बिल्कुल स्पष्ट रखी. उन्होंने कहा कि CINTAA के अकाउंट्स का ऑडिट  सार्वजनिक किया जाए, ताकि सदस्यों के सामने पूरी तस्वीर साफ हो सके. उपासना का कहना है कि अगर अकाउंट्स को लेकर सब कुछ पारदर्शी है, तो उसका ऑडिट सामने आने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

उपासना ने पूनम ढिल्लो के सामने एक बड़ा विकल्प भी रखा. उनका कहना है कि पूनम दोबारा इलेक्शन में खड़ी हों, सदस्यों का भरोसा जीतें और अगर चुनाव जीतती हैं तो वो खुद उन्हें बधाई देंगी.

ये भी पढ़ेंः ‘टॉक्सिक’ ने दूसरे दिन भी की बंपर कमाई, 137 करोड़ के हुआ कलेक्शन

11 इस्तीफों के बाद CINTAA में अब री-इलेक्शन की मांग!
एग्जीक्यूटिव कमेटी के 11 सदस्यों के इस्तीफे के बाद CINTAA का विवाद और गहरा गया है. असंतुष्ट सदस्यों की तरफ से संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं और अब री-इलेक्शन की मांग भी जोर पकड़ रही है. उपासना खेमे का कहना है कि जब इतने बड़े स्तर पर सदस्यों ने इस्तीफा दिया है, तो संगठन के भविष्य को लेकर दोबारा सदस्यों की राय ली जानी चाहिए.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top