दिल्ली में ₹35 किलो मिलेगा प्याज, रेखा सरकार ने की तैयारी


दिल्ली सरकार ने 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर प्याज बेचने के लिए तैयारी पूरी कर ली है. प्याज से लदे कई ट्रक सज-धज कर तैयार हैं. इन मोबाइल वैन पर नेफेड के पोस्टर लगे हैं. इस पर लिखा गया है ‘किसान से किचन तक, प्याज हर घर के लिए’. देश के कई शहरों में प्याज की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है. यह 55-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं. इन्हें काबू में करने के लिए केंद्र सरकार गुरुवार (27 अगस्त) से राजधानी में 35 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी वाली दर पर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू कर रही है.

दिल्ली में 35 रुपये किलो बेचने के लिए प्याज को नासिक से लाया गया है. नासिक कांदा एक्सप्रेस से प्याज को लाया जा रहा है. दिल्ली में शास्त्री भवन पर नेफेड के स्टॉल पर प्याज बिकने को तैयार है. त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले प्याज के दाम बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने बफर स्टॉक से प्याज निकालना शुरू कर दिया है. 

सफल और केंद्रीय भंडार के आउटलेट पर भी मिलेगी प्याज 

सरकार की सस्ती प्याज NCCF और NAFED की दुकानों के साथ मोबाइल वैन से बेची जाएगी. इसके अलावा सफल और केंद्रीय भंडार के आउटलेट पर भी प्याज मिलेगी. NCCF के 90 आउटलेट और 40 मोबाइल वैन, NAFED के 13 आउटलेट और 50 मोबाइल वैन लगाए गए हैं. केंद्रीय भंडार के करीब 100 आउटलेट भी इस काम में शामिल हैं. 

प्याज का 1.21 लाख टन का बफर स्टॉक तैयार

केंद्र सरकार की ओर से साल 2026 के लिए प्याज का 1.21 लाख टन का ‘बफर स्टॉक’ तैयार किया गया है. प्याज की खुदरा बिक्री का संचालन तीन एजेंसियां भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED), भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) और केंद्रीय भंडार करेंगी. एनसीसीएफ के एमडी अनीस जोसेफ चंद्रा ने बताया था कि 27 अगस्त 2026 से दिल्ली में बिक्री शुरू करेंगे और हफ्ते के अंत तक इसे एनसीआर क्षेत्र में भी शुरू कर दिया जाएगा.

नासिक से 400 टन प्याज लाया जा रहा दिल्ली 

एनसीसीएफ के पास प्याज का करीब 62,000 टन बफर स्टॉक है. इसमें से महाराष्ट्र के नासिक से 400 टन प्याज ट्रेन के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है. एनसीसीएफ दिल्ली में केंद्रीय भंडार के 100 स्टोर के जरिये प्याज बेचेगा. इसके अलावा मदर डेयरी के करीब 300 बिक्री केंद्रों के जरिये प्याज बेचने को लेकर भी बातचीत चल रही है. एनसीसीएफ शुरुआत में 15 मोबाइल वैन के जरिये भी प्याज बेचेगा. इनकी संख्या शुक्रवार से बढ़ाकर 40 की जाएगी. 

रक्षाबंधन का तोहफा, दिल्ली से UP तक महिलाओं को मिलेगा फ्री बस सफर





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top