दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल फिर स्थगित, ये हैं नई तारीखें


दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के तहत होने वाले फिजिकल सहनशक्ति एवं माप प्रशिक्षण को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 27 और 28 अगस्त को आयोजित होने वाला फिजिकल टेस्ट अब स्थगित हो गया है. इन तारीखों के लिए निर्धारित परीक्षाओं को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते आगे बढ़ाया गया है.  नई तारीखों की जानकारी बाद में जारी की जाएगी. 

27 और 28 अगस्त का फिजिकल टेस्ट स्थगित 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीई एंड एमटी का आयोजन अलग-अलग तारीखों में किया जा रहा है. इस क्रम में 27 और 28 अगस्त को होने वाली शारीरिक परीक्षण को स्थगित कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के नए नोटिस में इन दोनों तारीखों के एग्जाम को आगे बढ़ाने की जानकारी दी है. जिन उम्मीदवारों ने इन दोनों दिनों में पीई एंड एमटी के लिए उपस्थित होना था, उन्हें अब संशोधित परीक्षा तारीख का इंतजार करना होगा. पुलिस की ओर से कहा गया है कि नई तारीख की सूचना समय पर दी जाएगी. 

खराब मौसम के कारण लिया फैसला 

दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए फिजिकल टेस्ट को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. पीई एंड एमटी में उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी फिजिकल एक्टिविटी में हिस्सा लेना होता है. ऐसे में मैदान की स्थिति खराब होने पर परीक्षा आयोजित करना मुश्किल हो जाता है. इससे पहले भी बारिश और मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण 22, 24 और 25 अगस्त को निर्धारित फिजिकल टेस्ट स्थगित किया जा चुके हैं. इन तारीखों की परीक्षा अब 10, 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-Netflix पर मिल रही बंपर स्कॉलरशिप, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

28 अगस्त वालों की नई परीक्षा कब होगी 

जिन उम्मीदवारों का पीई एंड एमटी 27 और 28 अगस्त को निर्धारित था. उन्हें फिलहाल नई तारीख घोषित होने का इंतजार करना होगा. दिल्ली पुलिस ने दोनों दिनों के स्थगित परीक्षण की संशोधित तारीख अभी जारी नहीं की है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से नोटिस और अपडेट चेक करते रहे. नई तारीख को लेकर सोशल मीडिया या किसी दूसरे अनधिकृत माध्यम से मिलने वाली जानकारी पर निर्भर रहने न रहने को भी कहा गया है.

उम्मीदवार कहां देखे नया अपडेट

उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की भर्ती से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस और पीई एंड एमटी की संशोधित तारीख की जानकारी दिल्ली पुलिस की वेबसाइट delhipolice.gov.in  के भर्ती सेक्शन में देख सकते हैं. नई तारीख जारी होने के बाद उम्मीदवार को उसी के अनुसार परीक्षा की तारीख और दूसरी व्यवस्थाएं करनी होगी.

ये भी पढ़ें-UPTET रिजल्ट में 62 हजार टीचर्स फेल, देखें कैटेगरी वाइज पूरी लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top