दिल्ली की मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या, आरोपी इमरान फरार


दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक सनसनी वारदात सामने आ रही है. यहां 21 वर्षीय एक महिला की उसके घर के अंदर ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. महिला की हत्या कर आरोपी फरार हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है. 

मृतक महिला की पहचान मुस्कान के तौर पर हुई है, जो एक स्टूडेंट और मॉडल थी. मुस्कान की हत्या तब हुई जब वो तिलक नगर में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में अकेली थी. बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस जांच कर रही है. 

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, उमस ने किया परेशान

बहस के बाद मारा चाकू

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मुस्कान तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर में एक बिल्डिंग में किराये पर रहती थी. वो अपनी मां और बहन के साथ रह रही थी. मुस्कान तीन बहनों में सबसे छोटी थी. आरोप है कि बुधवार शाम को जब वो अकेली थी तब जिम ट्रेनर इमरान उसके घर आया था. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और आरोपी ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम

मुस्कान की चीख सुन पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे जहां मुस्कान खुन से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली. तुरंत पड़ोसियों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को मामले की सूचना दी. अस्पताल पहुंचने पर गंभीर चोटों के कारण मुस्कान ने दम तोड़ दिया. बिल्डिंग और गली के CCTV में इमरान हत्या के बाद बाहर जाते हुए दिखाई दे रहा है. 

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) अभिषेक गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं.” उन्होंने बताया कि  CCTV फुटेज की जांच की जा रही  है. वहीं, इस मामले में परिजनों का आरोप है कि काफी समय से जिम ट्रेनर मुस्कान को परेशान कर रहा था. वो पहले भी ऐसी कोशिश कर चुका है. 

IIT दिल्ली सुसाइड केस: छात्र की मौत मामले में रिटायर्ड जज करेंगी जांच

 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top