उत्तर प्रदेश के शामली के मोहल्ला नाला पटरी पर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को 4 बदमाशों ने 14 गोली मारी. इस हमले में अंकित बालियान की मौत हो गई. चार बदमाशों ने पैदल आकर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को गोलियों से भुन दिया. अंकित जिम करके बाहर गाड़ी में बैठे थे, जब उन्हें गोली मारी गई. पुलिस मौके पर जांच में जुटी.
खबरें हैं कि अंकित जिया पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे. अंकित की हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है.
कौन थे अंकित?
अंकित शामली के रहने वाले हैं. उनका गांव बंती खेड़ा है. वो कई सालों से सोनीपत-रोहतक में रह रहे थे. अंकित हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उनके गानों को पसंद किया जाता है. उनका सबसे पॉपुलर सॉन्ग ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ है. अंकित सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं. उनके नाम से कई फैन पेज भी चलाए जाते हैं.
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के ‘मन्नत’ का रेनोवेशन कब होगा खत्म? आया अपडेट

अंकित की आखिरी पोस्ट
अंकित ने इंस्टाग्राम पर 2 घंटे पहले ही एक रील डाली थी. अंकित ने इंस्टाग्राम पर 2 घंटे पहले ही एक रील डाली थी. खास भाई की बहस में अगर सड़क पर उसका मर्डर कर दिया जाए. जो नजरों में रहेगा वो बच कर कैसे निकलेगा. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- खास भाई.
अंकित बालियान के गाने
उनके इंस्टाग्राम पर 420K फॉलोअर्स हैं. उनका इंस्टाग्राम बायो है युद्धाय कृत निश्चय. अंकित का गाना ‘बेबी बदमाश’ काफी चर्चा में रहा था. इस गाने पर भी उन्होंने काफी रील्स बनाई थी. ये गाना 12 जुलाई को रिलीज हुआ था. इसके अलावा उनका गाना ‘गेनर’ भी चर्चा में रहा था. अंकित फिटनेस को लेकर काफी सजग थे. वो रोज जिम जाते थे. जिम से वो अपनी फोटोज और वीडियोज भी शेयर करते रहते थे. अंकित के गाने उत कसूत, PTI, सुखना लेक, मुगलों का पटोला चर्चा में रहे थे.
ये भी पढ़ें- राकेश रोशन ने 3 साल के लिए लीज पर दिया अपार्टमेंट, टोटल किराया 1.8 करोड़
