‘दिल से माफी मांगता हूं’, दिल्ली में जलभराव पर बोले NDMC चेयरमैन


दिल्ली में हुई बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इस बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने बुधवार को अपने अधिकार क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए जलभराव के लिए स्थानीय निवासियों से माफी मांगी है. एनडीएमसी ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

एनडीएमसी के चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी ने क्या कहा?

एनडीएमसी के चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सामान्य परिस्थितियों में नगर निकाय 15-20 मिनट के भीतर जलभराव की समस्या दूर कर देता है, लेकिन मंगलवार को कम से कम तीन-चार स्थानों पर पानी निकालने में एक घंटे से अधिक समय लग गया. मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.”

परेशानी और अव्यवस्था के लिए बहाना नहीं बनाया जा सकता- NDMC

एनडीएमसी के चेयरमैन द्विवेदी के अनुसार, दो घंटे से भी कम समय में 72 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि भले ही बहुत कम समय में अत्यधिक बारिश हुई हो, लेकिन इसे लोगों को हुई परेशानी और अव्यवस्था के लिए कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने कहा, ‘‘25 अगस्त को एनडीएमसी क्षेत्र में जलभराव के कारण जिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, मैं उनसे दिल से माफी मांगता हूं.’’

NDMC ने व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों से मांगे सुझाव

द्विवेदी ने आगे कहा कि नगर निकाय पूरे एनडीएमसी क्षेत्र को ‘पूरी तरह जलभराव मुक्त’ बनाने के लिए कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय करेगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि भविष्य में हमारे नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.’’ उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए स्थानीय निवासियों से सुझाव भी आमंत्रित किए हैं.

दिल्ली लक्ष्मी योजना में 4 हजार महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से पैसा



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top