‘वो वाकई बहुत शैतान हैं’, सलमान खान ने हिमानी शिवपुरी को गोद में उठाकर कर दिया था हैरान


साल 1994 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था. फिल्म आज भी अपनी कहानी, गानों और किरदारों की वजह से लोगों के बीच खास जगह रखती है. इस फिल्म में हिमानी शिवपुरी डॉ. रजिया बेगम का रोल प्ले किया था. फिल्म में वो एक्टर सतीश शाह (जो डॉक्टर साहब बने थे) की पत्नी के रूप में नजर आई थीं. हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया है.  उन्होंने सलमान खान को लेकर भी बात की.

हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान संग याद की पहली मुलाकात 
नेशन वन न्यूज को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान संग अपनी पहली मुलाकात याद की. उन्होंने कहा, ‘सलमान खान सेट पर टाइम से आते थे, टाइम से जाते थे. सलमान के दिल में अभी भी एक छोटा सा बच्चा है. क्योंकि मुझे याद है जब मैं पहली बार सलमान खान से मिली थी तब हम एक सीन शूट कर रहे थे.’

‘वो वाकई बहुत शैतान हैं’, सलमान खान ने हिमानी शिवपुरी को गोद में उठाकर कर दिया था हैरान

ये भी पढ़ेंः Onam 2026 पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार, अल्लू अर्जुन-मोहनलाल से असिन तक ने दी फैंस को शुभकामनाएं

फिल्म का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं फिल्म में सतीश शाह की वाइफ बनी थी. सूट के दौरान वो शेरो-शायरी कर रहे थे, तब सलमान आए और कहा कि गजल आपके साथ रहती है और आप शेर पढ़ रहे हैं, तो मैं उसके पीछे भागी और उन्होंने अचानक मुझे  ‘चाची जान’ कहकर गोद में उठा लिया. वो हमारे शॉट में भी नहीं था. वो सलमान का खुद का इंप्रोवाइजेशन था, फिर मैंने बदमाश करके रिएक्ट किया. वो मेरी पहली मुलाकात थी. उसके बाद मुझे पता चला की वो वाकई बहुत शैतान है. वो सेट पर शरारते तो करते थे.’

बता दें फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में अनुपम खेर, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ और मोहनीश बहल  जैसे कई कलाकार नजर आए थे.

इन फिल्मों में सलमान और हिमानी ने साथ किया काम
वहीं, सलमान खान और हिमानी शिवपुरी ने ‘हम आपके हैं कौन’ के अलावा ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘जब प्यार किसी से होता है’ और ‘बीवी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया हैं.

ये भी पढ़ेंः आकांक्षा चमोला के बाइसेक्सुअल होने का पता चलने पर कैसा था गौरव खन्ना के पैरेंट्स का रिएक्शन?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top