Instagram-Facebook पर लगी रोक, अब दिनभर सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे बच्चे


फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मुकदमे को खत्म करने के लिए करीब 16.68 अरब डॉलर तक के समझौते पर सहमति जताई है. अमेरिका के 29 राज्यों की ओर से मेटा पर आरोप लगाए गए थे कि कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म को बच्चों के बीच ज्यादा इस्तेमाल और लत को बढ़ावा देने वाले तरीके से डिजाइन किया है. कंपनी पर नाबालिगों के डेटा को लेकर भी सवाल उठाए गए थे. मेटा ने आरोपों से इनकार किया है और समझौते में किसी तरह की गलती या जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है.

इस समझौते के तहत मेटा को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए कई नए सेफ्टी फीचर्स लागू करने होंगे. इनमें इस्तेमाल की समय सीमा, रात में ऐप ब्लॉक करना, स्कूल टाइम में नोटिफिकेशन म्यूट करना और माता-पिता के लिए कंट्रोल लगाया जाएगा.

कितने घंटे चलेगा फेसबुक और इंस्टाग्राम?

नए नियमों के तहत 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रोज सिर्फ 2 घंटे की डिफॉल्ट लिमिट होगी. खास बात यह है कि दोनों ऐप्स का इस्तेमाल अलग-अलग नहीं गिना जाएगा. यानी फेसबुक पर बिताया गया समय और इंस्टाग्राम पर बिताया गया समय मिलकर दो घंटे की सीमा में शामिल होगा. इस लिमिट को हटाने या बदलने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी.

YouTube से करते हैं कमाई? अब बस 4 दिन हैं आपके पास, निपटा लें ये जरूरी काम

कबसे- कबतक बंद रहेगा ऐप?

किशोरों के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट मोड लगाया जाएगा. इस दौरान वो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न तो कंटेंट देख पाएंगे और न ही पोस्ट कर पाएंगे. इसका मकसद देर रात सोशल मीडिया के इस्तेमाल को कम करना है.

नोटिफिकेशन भी होंगे म्यूट?

स्कूल के समय बच्चों का ध्यान सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नोटिफिकेशन डिफॉल्ट रूप से म्यूट रहेंगे. हालांकि जरूरी डायरेक्ट मैसेज और अकाउंट की सुरक्षा से जुड़े अलर्ट आते रहेंगे.

Blinkit, Instamart और BigBasket से गायब हुए चीनी के बड़े पैकेट, जानें मिठास पर क्यों लगी लिमिट

हर 15 मिनट में ब्रेक का रिमाइंडर

मेटा लगातार सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले किशोरों को ब्रेक लेने के लिए भी रिमाइंड करेगा. हर 15 मिनट के लगातार इस्तेमाल के बाद उन्हें ब्रेक का प्रॉम्प्ट दिखाया जाएगा. इसके अलावा 60 और 90 मिनट का इस्तेमाल पूरा होने पर भी रिमाइंडर दिए जाएंगे. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top