सोने ने मचाया हड़कंप, 1,70.000 के करीब पहुंचा भाव; चेक करें आज 10 ग्राम का रेट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोने के दामों में मंगलवार तक तेजी, आज हल्की नरमी.
  • आज 24 कैरेट सोना ₹1,63,430, हफ्तेभर में 3.18% उछला.
  • चांदी ₹2,45,540 प्रति किलोग्राम, हफ्ते में 3.24% की वृद्धि.

Gold-Silver Price Today on August 26, 2026: दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही. इस दिन गोल्ड 2,700 रुपये की तेजी के साथ 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 99.9% शुद्ध 24 कैरेट वाले सोने का भाव सोमवार को 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था. 

आज कितनी है कीमत?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और खुदरा बाजारों में हल्की नरमी के बाद आज सोने की कीमतों में कुछ कमी आई है. Bullion.co.in के मुताबिक, बुधवार, 26 अगस्त, 2026 को सुबह लगभग 6:30 बजे सोने की कीमत 1,63,430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि चांदी की कीमत 2,45,540 रुपये प्रति किलोग्राम थी. आज बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,430 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की जा रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,811 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 3.18% से ज्यादा का उछाल आया है. आज सबसे ज्यादा सोने की कीमत चेन्नई में देखी जा रही है, जहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,63,610 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट का सोना यहां आज 1,49,976 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है. वहीं, दिल्ली में आज इसकी कीमत दूसरे बड़े शहरों के मुकाबले कम है. यहां आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,279 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

चांदी की कितनी है कीमत?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत 3,500 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि सोमवार के पिछली सत्र में यह 2,53,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

आज बुधवार को 999 फाइन सिल्वर की कीमत 2,45,540 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि 925 स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत 2,27,125 रुपये प्रति किलोग्राम है. 999 फाइन सिल्वर की कीमत में हफ्तेभर में 3.24% का उछाल आया है.

दिल्ली में चांदी की कीमत 2,44,670 रुपये प्रति किलोग्राम है. वही, मुंबई में इसका रेट 2,45,090 रुपये प्रति किलोग्राम है. चेन्नई में कीमत 2,45,810 रुपये और बेंगलुरु में 2,45,290 रुपये प्रति किलोग्राम है.

ये भी पढ़ें:

सोना 100 फीसदी शुद्ध क्यों नहीं होता, गहनों के लिए कौन सा गोल्ड होता है बेस्ट? 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top