Toxic Movie Release Live: यश की फिल्म का ओपनिंग डे पर धमाका, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड


‘टॉक्सिक’ का इंतजार खत्म होने वाला है. फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी धमाल मचा रखा है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यश लीड रोल निभा रहे हैं. सालों बाद यश बड़े पर्दे पर दिखेंगे. पिछली बार वो 2022 में फिल्म ‘केजीएफ 2’ में दिखे थे. अब ‘टॉक्सिक’ से धमाल मचाने जा रहे हैं.

टॉक्सिक को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. यश भी जोरों-शोरों से प्रमोशन में बिजी हैं. KVN प्रोडक्शंस ने फिल्म के बारे में झूठी जानकारी पब्लिश करने से सुरक्षा पाने के लिए सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. याचिका पर सुनवाई हुई. बेंगलुरु की 36वीं CCH कोर्ट ने ‘टॉक्सिक’ के बारे में झूठी और मानहानि करने वाली खबरों को पब्लिश करने पर रोक लगा दी है.  

‘टॉक्सिक’ का प्रीडिक्शन

कोईमोई के मुताबिक, टॉक्सिक के ओपनिंग डे पर 82 से 89 करोड़ तक कमाने की खबरें हैं. फिल्म के कन्नड़ वर्जन में 29.30 करोड़ और हिंदी वर्जन में 32 से 37 करोड़ का कलेक्शन करने की खबरें हैं. फिल्म एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 

मालूम हो कि फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी. फिल्म का रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से क्लैश था. लेकिन फिल्म उस वक्त पोस्टपोन हो गई थी. अब अगस्त में फिल्म रिलीज हो रही है. फिल्म के गानों को भी बहुत प्यार मिल रहा है.

इस फिल्म में दिखेंगे यश

बता दें कि यश को ‘टॉक्सिक’ के अलावा फिल्म ‘रामायण’ में देखा जाएगा. इस फिल्म में वो रावण के रोल में दिखेंगे. यश का रावण के रोल में लुक भी सामने आ गया है. फिल्म को नितेश तिवारी बना रहे हैं और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में यश के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी जैसे स्टार्स हैं. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top