दिल्ली में मानसून के दौरान स्वाइन फ्लू और वेक्टर जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. दिल्ली सचिवालय में शुरू हुई इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ MCD, NDMC और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.
अस्पतालों की तैयारियों की होगी समीक्षा
बैठक में स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई है. साथ ही इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए जमीन पर किए जा रहे काम और विभागों की तैयारियों का जायजा लिया गया है.
‘पंजाब और गुजरात के स्कूलों का हो जाए कंपटीशन’, केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज
स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों से मौजूदा स्थिति और संभावित मामलों को लेकर जानकारी लेंगे. इसके अलावा अस्पतालों में मरीजों के इलाज और जरूरी व्यवस्थाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी. निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी बैठक में खास जोर रहेगा.
फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश संभव
मानसून के दौरान मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सरकार की कोशिश है कि बीमारी के मामलों का समय रहते पता लगाया जाए और संक्रमण को फैलने से पहले रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं.
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री आने वाले दिनों में फील्ड स्तर पर निगरानी और मजबूत करने के निर्देश दे सकते हैं. साथ ही स्वास्थ्य विभाग, MCD, NDMC और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के बीच बेहतर तालमेल पर जोर रहेगा.
संभावित मामलों की पहचान और निगरानी बढ़ाने के साथ बीमारी के प्रसार को रोकने के उपायों में तेजी लाने पर भी चर्चा होगी, ताकि मानसून के दौरान लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके.
रोहिणी आश्रम में क्या हो रहा? महिलाओं की सुरक्षा पर दिल्ली HC का सवाल
सरकार इस बैठक के जरिए यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मानसून के दौरान स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां मजबूत रहें. साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.
