अब साई सुदर्शन को टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह, दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप


श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में देवदत्त पडिक्कल ने लगातार 2 शतक जड़कर नंबर-3 पोजीशन के लिए मजबूत दावा पेश किया है. उन्हें तीसरे नंबर पर खेलने का मौका इस वजह से मिल पाया क्योंकि साई सुदर्शन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे. पडिक्कल ने इस मौके को अच्छा भुनाया. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि अब साई फिट होकर टीम में वापसी करते भी हैं तो उनके लिए तुरंत जगह बनना मुश्किल होगा.

देवदत्त पडिक्कल को श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेली थी. दूसरी पारी में भी उन्होंने महत्वपूर्ण 44 रन बनाए. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी पडिक्कल ने शतक जड़ा, उन्होंने 117 रन बनाए. आकाश चोपड़ा का मानना है कि अब नंबर 3 की जगह के लिए पडिक्कल को प्राथमिकता दी जाएगी और फिट होने के बावजूद साई सुदर्शन को बाहर बैठना होगा.

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, “पडिक्कल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. मुझे वह बहुत पसंद हैं. देवदत्त पडिक्कल कमाल के क्रिकेटर हैं. वह शानदार खिलाड़ी हैं. पडिक्कल ने 6 पारियों में साई सुदर्शन से ज्यादा रन बना लिए हैं, जिन्होंने 12 पारियों में 383 रन बनाए हैं.”

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “वह लगातार दो शतक लगा चुके हैं. वह जरूर एक ऑफ-स्पिनर की गेंद पर आउट हुए, लेकिन वह शानदार फॉर्म में थे. अब यह कंफर्म है कि साई के आने पर उन्हें बाहर बैठना होगा. साई के लिए तुरंत जगह नहीं बन पाएगी.”

यह भी पढ़ें- OMG! फैन ने श्रेयस अय्यर के साथ ये क्या कर दिया? सेल्फी लेने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल

दूसरे टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 503/9 पर पहली पारी घोषित की. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ा. शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं. श्रीलंका को फॉलो-ऑन बचाने के लिए अभी भी 39 रन और बनाने हैं. पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले दिनुशा इस टेस्ट में भी शतक के करीब हैं, वह 85 रन पर खेल रहे हैं जो चौथे दिन लाहिरू कुमारा (8) के साथ श्रीलंका की पहली पारी को आगे बढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें- ‘सरकार ने इमरान खान को खत्म…’, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का हैरान करने वाला बयान



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top