रोहतक के जे.आर. किसान होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया

रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। जे.आर. किसान होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रोहतक में बीएचएमएस (बैचलर ऑफ़ होम्योपैथिक मेडिसिन एवं सर्जरी) सत्र 2025 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने नवप्रवेशित छात्रों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन सीनियर बैच के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में काउंसिल ऑफ़ होम्योपैथिक सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन, हरियाणा के रजिस्ट्रार डॉ. वैभव बिदानी मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ. ललित भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुरेश नांदल ने की। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य—डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. सविता दहिया, डॉ. मीना मलिक, डॉ. सुमन, सहित अन्य सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. वैभव बिदानी ने अपने संबोधन में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आने वाले समय में होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए 200 से अधिक नए सरकारी पद सृजित किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नए होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी के दिशा-निर्देशों के तहत अब विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा विषयों का भी अध्ययन कराया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में अधिक सक्षम और दक्ष चिकित्सक बन सकेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ. ललित भारद्वाज ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास के महत्व पर बल देते हुए अपने जीवन के संघर्षों को साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। संगीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कॉलेज प्रबंधन ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top