फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित समाजसेवी ठाकुर शैलेंद्र सिंह को परिषद का आजीवन सदस्य मनोनीत किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान और विशेष रूप से बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता ने उन्हें सदस्यता प्रमाण-पत्र एवं सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यालय बाल कल्याण अधिकारी सरोज मलिक, हरियाणा के प्रमुख प्रगतिशील किसान व् एप्पल मैन हरियाणा से जाने जाने वाले नरेंद्र सिंह चौहान, मंडल बाल कल्याण अधिकारी गुरुग्राम कमलेश शास्त्री सहित कई गणमान्य अतिथि एवं परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
मीडिया से बात करते हुए ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा की बच्चों को सही स्वास्थ, अच्छी शिक्षा, व् पौष्टिक भोजन उनका संविधानिक अधिकार है, और हरियाणा में नायब सिंह सैनी की बीजेपी सरकार भखूबी बच्चों के सर्वांगीण विकास की लिए प्रतिबद्ध है। ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाने वाला है। मैं भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा और परिषद की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाऊंगा।”
इस अवसर पर मानद महासचिव सुषमा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “ठाकुर शैलेंद्र सिंह का आजीवन सदस्य के रूप में चयन परिषद के लिए गर्व का विषय है। उनका अनुभव, समर्पण और सामाजिक सोच बाल कल्याण गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।” कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहां उपस्थित सभी सदस्यों ने ठाकुर शैलेंद्र सिंह को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।