बाबा कालिदास धाम पर आस्था, भक्ति और संस्कारों की दिव्य धारा

सांपला, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। पावन बाबा कालिदास धाम में भक्ति, श्रद्धा और सनातन परंपरा के अद्भुत रंग में रंगा नजर आया। 5 फरवरी से आरंभ होने जा रहे 202 वें अखंड महायज्ञ की पूर्व संध्या पर धाम परिसर से एक विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। शंखनाद, मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच निकली इस शोभा यात्रा में साधु-संतों के साथ श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर भाग लिया।

आश्रम के अनुयायी विक्की, रवि और कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल से बाबा कालिदास धाम में 202 वां अखंड महायज्ञ विधिवत रूप से प्रारंभ हो रहा है। इसी पावन उद्देश्य से आज 202 पवित्र कलशों की शोभा यात्रा निकाली गई, जिन्हें विधिपूर्वक महायज्ञ पंडाल में स्थापित किया गया है। ये कलश महायज्ञ की पूर्ण आहुति के दिन प्रयोग में लाए जाएंगे।

इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए सांपला सहित आसपास के क्षेत्रों से ही नहीं, बल्कि रोहतक, बहादुरगढ़ और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुंचे। धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, वहीं दूर-दराज से आए भक्तों के लिए आश्रम में निःशुल्क आवास व भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पूरे धाम परिसर में भक्ति, सेवा और समर्पण का ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो सनातन संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top