आत्मनिर्भर शिल्प मेले में कार्निवाल परेड का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। पर्यटन विभाग हरियाणा द्वारा सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे 39 वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला में हर दिन शाम एक कार्निवाल परेड आयोजित की जा रही है, इस परेड में रंग-बिरंगी, लाल-गुलाबी, नीली, पीली रोशनी से सराबोर देश-विदेश के नर्तकों व कलाकारों की परेड हर पर्यटक के दिल पर अपनी लोक कला की अमिट छाप छोड़ रही है।

सूरजकुंड में चल रहे शिल्प मेले में एक बार शाम को परिवार सहित आइये। यह कार्निवाल परेड प्रतिदिन सायं छह बजे आयोजित की जाती है, जिसमें पार्टनर देश मिस्त्र और थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय सहित परेड में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा ईराक, कजाकिस्तान, वियतनाम, जोरडन, नाइजीरिया सहित अन्य देशों के कलाकार मंडली के साथ अपने पारंपरिक परिधान व ढोल, ताशे-बाजे, चिमटे आदि लेकर साथ निकलते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए चलते हैं।

पर्यटकों के बीच अपने-अपने मोबाइल फोन में इस परेड की तस्वीरों व वीडियो को कैद कर यादगार के रूप में रखा जाता है। सूरजकुंड मेले में आयोजित इस कार्निवाल परेड में लोक कलाकारों द्वारा ढोल नगाड़ों, तंबूरे, बीन, गिटार, वायलिन, ड्रम, सेक्सोफोन, फ्लूट, क्लेरीनेट, सेलो, ड्रम्प्ट आदि वाद्य यंत्रों से पूरी दुनिया की विभिन्न धाराओं के संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया जाता है।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top