जीवीएम कॉलेज की छात्राओं ने किया आरसीबी (RCB) फरीदाबाद का शैक्षणिक भ्रमण, शोध और नवाचार की बारीकियों को समझा

सोनीपत, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। जीवीएम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. ओ.पी. प्रुथी एवं प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह की प्रेरणा से कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए फरीदाबाद स्थित रीजनल सेंटर फॉर बॉयोटेक्नोलॉजी (RCB) का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस सफल भ्रमण के लिए चेयरमैन और प्राचार्या ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।

GVM Girls College Sonipat

इस दल में कॉलेज की 26 छात्राएं और तीन शिक्षक—डॉ. प्रगति जमदग्नि (विभागाध्यक्ष), डॉ. सविता और सहायक प्राध्यापक कुसुम शामिल रहीं। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान (Research), नवाचार (Innovation) और उद्यमिता (Entrepreneurship) के व्यावहारिक ज्ञान से रूबरू कराना था।

आधुनिक तकनीक और लैब का अवलोकन संस्थान पहुंचने पर आरसीबी की ओर से डॉ. निमिषा रॉय एवं डॉ. नेहा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘एडवांस्ड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म सेंटर’ और ‘इनोवेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट सेंटर’ का विस्तृत भ्रमण कराया। डॉ. निमिषा ने संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, इंटर्नशिप के अवसरों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

अनुसंधान से स्टार्टअप तक का सफर छात्राओं ने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर में उपलब्ध आधुनिक शोध उपकरणों और उन्नत तकनीकी सुविधाओं को देखा। साथ ही, इनोवेशन सेंटर के माध्यम से यह समझा कि कैसे किसी शोध को नवाचार के जरिए व्यावसायिक उत्पाद में बदला जा सकता है और स्टार्टअप को कैसे प्रोत्साहन मिलता है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top