रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। जाट शिक्षण संस्था द्वारा रहबर ए आज़म, दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम जी के 145वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित छोटुराम जन्मोत्सव के पहले दिन मुख्यातिथि केंद्रीय राज्य कौशल विकास एवं उधमिता मंत्री जयंत चौधरी एवं रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेन्दर हुड़्डा मुख्यअतिथि रहे। जाट शिक्षण संस्था में पहुँचने पर प्रधान गुलाब सिंह दिमाना व स्टॉफ ने जयंत चौधरी का भव्य स्वागत किया।

मुख्यातिथि केंद्रीय राज्य कौशल विकास एवं उधमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहाँ कि चौधरी छोटूराम आधुनिक एवं प्रगतिशील सोच के बड़े व्यक्ति थे और देश के निर्माण में उनका अहम योगदान था, उन्होंने समाज को शिक्षित करने कि सोच से जाट संस्था कि शुरुआत कि शिक्षा के सही मायने है नई पीढ़ी को भविष्य के लिए तैयार करना, युवाओं को बदलते दौर के साथ बदलना होगा और खुद को रेइन्वेंट करना होगा।
इसी कड़ी में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि भारत में कौशल विकास को बढ़ाने के लिए आज स्विट्ज़रलैंड के देवोस में भारत सरकार के कौसल विकास मंत्रालय ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के साथ एक विशेष एमओयू साइन किया है। मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 5 कौसल विकास केंद्र स्थापित किए जाने है, जिसमें से एक कौसल विकास केंद्र जाट संस्था में स्थापित होगा, इससे न केवल क्षेत्र के युवाओं का कौसल विकास होगा।
साथ ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के निवेश से रोजगार में भी वृद्धि होगी। साथ ही सांसद कोटे से 25 लाख रूपये दान के रूप ने देने की घोसना की और इन रुपयों को केवल खेल सम्बंधित कार्यों में उपयोग करने का निवेदन किया। कार्यकर्म में पहुंचे रोहतक से सांसद दीपेन्दर हुड़्डा ने कहाँ कि देश कि आज़ादी में भी जाट शिक्षण संस्था का अहम योगदान रहा है, हम सभी को चौधरी छोटूराम जी के कदमो पर चलते हुए 36 बिरादरी का भाईचारा बढ़ाना है।
संस्था कार्यकारिणी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा की कार्यकारिणी की मेहनत खराब नहीं जाएगी और ये मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने संस्था के लिए सांसद कोटे से 31 लाख तो वही निजी तौर पर 2 लाख 11 हजार रूपये दान के रूप में देने की घोषणा की। इस मौके पर जाट शिक्षण संस्था में रहबर ए आज़म दीनबंधु सर छोटू राम के समाधि स्थल के जीर्णोद्धार और डोम निर्माण के लिए कई लोगों ने दान देने की घोषणा भी की।
जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने निजी तौर पर 2 लाख 11000 रुपए , देने की घोषणा की ,पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने 1,11000, विधायक बलराम दांगी ने 1,11000, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने भी 1,11000 रुपए देने की घोषणा की ,विधायक जससी पेटवाड़ ने 51000 रुपए संस्था के लिए दान में दिए। वहीं प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, धर्मवीर नांदल ने ₹100000 दिए, स्कूल प्रिंसिपल भगवान कादियान ने इस कार्य के लिए एक महीने की सैलरी देने की घोषणा की।