जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में गणित महोत्सव-2026, के दोरान की दो नये बी.टेक कार्यकर्मो की घोषणा

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। राष्ट्रीय गणित दिवस और महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 138वीं जयंती के अवसर पर जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में गणित महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय के आगामी शैक्षणिक सत्र से नया स्नातक कार्यक्रम बी.टेक (मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस) शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गणित के मूल सिद्धांतों को कंप्यूटर साइंस के अत्याधुनिक अनुप्रयोगों से जोड़ेगा, जिससे छात्र डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोग्राफी और कम्प्यूटेशनल रिसर्च जैसे क्षेत्रों में करियर के लिए तैयार होंगे। साथ ही उन्होंने स्नातकोत्तर गणित पाठ्यक्रमों में घटती रुचि पर चिंता जताते हुए छात्रों से उच्च गुणवत्ता वाले शोध और उद्योग की मांगों के अनुरूप शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान।

गणित विभागाध्यक्ष प्रो. नीतू गुप्ता ने कहा कि गणित केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक समस्याओं को हल करने का साधन है। महोत्सव में रंगोली, पोस्टर मेकिंग और पीपीटी प्रतियोगिताएँ भी आयोजित हुईं, जिनमें 76 टीमों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान केएल मेहता की सिया को मिला, जबकि पीपीटी में अरावली कॉलेज के निर्भय सिंह विजेता रहे।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top