खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने किया पहलवानों का उत्साहवर्धन
नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर
पलवल, (सरूप सिंह)। हरियाणा में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरव दिलाने में बहुत योगदान दिया है। हरियाणा द्वारा बनाई गई मजबूत खेल नीति ने खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए बेहतरीन नतीजों का मार्ग प्रशस्त किया है। राज्य ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया है जिसकी मदद से राज्य ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जो अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।
नागर ने कहा की आज हरियाणा खेलों का सिरमौर है और खेलों में हरियाणा का डंका बजता है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर रविवार को चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन व भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 25 मई से 27 मई तक आयोजित की जा रही अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में पहलवानों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि पलवल जिला में राष्ट्र स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना हरियाणा प्रदेश सहित पलवल जिला के लोगों के लिए गर्व व गौरव की बात है। उन्होंने नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के भव्य आयोजन के लिए चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
खेलों में भविष्य बनाए और आगे बढ़ें युवा : गौरव गौतम
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिला में राष्ट्र स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना हरियाणा प्रदेश सहित पलवल जिला के लोगों के लिए गर्व व गौरव की बात है। उन्होंने नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के भव्य आयोजन के लिए चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस बेहतरीन पहल की मुक्तकंड से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने युवाओं से आह्वïान किया कि वे खेलों में अपना भविष्य बनाए और आगे बढ़ें