जब तक नियत नहीं होगी तब तक कोई काम नहीं होगा : कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि काम करने की नियत होनी चाहिए, नियत नहीं होगी तो कोई काम किसी भी क्षेत्र में कोई नहीं कर सकता। भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने और विधायक सीमा त्रिखा ने बारात घर मेवला महाराज पुर का शिल्यान्यास किया। जिसका निर्माण लगभग सात करोड़ बीस लाख रुपये की राशि से किया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि आज मेवला महाराजपुर में ढाई एकड़ में बारात घर का शिलान्यास किया है। पहले इसमें 40 X 60 साइज के हॉल बनने थे लेकिन अब इसकी ड्राइंग बदल कर 60 X 120 साइज के हॉल बनाए जाएंगे और यह बारात घर पूरी तरह वातानुकूलित होगा। यह हरियाणा का सबसे पहला और बड़ा बारात घर जिला फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में बनेगा।

अभी तक फरीदाबाद के सेक्टर-64 में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बारात घर बना है और इसकी लागत तक़रीबन साथ करोड़ बीस लाख रुपये आएगी। 2014 से पहले और आज का मेवला महाराजपुर देख लो फर्क साफ़ दिखाए देगा। 2014 से पहले यहाँ कितनी समस्याएं थी और हमारी भाजपा सरकार ने यहां लोगों की समस्याओं का समाधान किया। फरीदाबाद जिला में ड्रेनेज की समस्या को देखते हुए अमृत-2 योजना में बाईस सौ करोड़ रुपये की लागत से पूरे फरीदाबाद के ड्रेनेज सिस्टम को बदलकर नया ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा।

उन्होंने कहाकि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है और 2027 में दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की मनोहर सरकार के नेतृत्व में पूरे हरियाणा ने नई बुलंदियां हासिल की है और देश में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के बाद देश विश्व पटल पर मजबूत स्थिति में पहुंचा है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top